101 साल की दादी ने डीएम से कहा चलो वोट डलवा दो

रविवार को 1047 बूथों पर नई वोट बनाने वोट काटने और त्रुटि दूर कराने का काम किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 10:11 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 10:11 PM (IST)
101 साल की दादी ने डीएम से कहा चलो वोट डलवा दो
101 साल की दादी ने डीएम से कहा चलो वोट डलवा दो

बागपत, जेएनएन। रविवार को 1047 बूथों पर नई वोट बनाने, वोट काटने और त्रुटि दूर कराने का काम किया गया। बूथों पर कहीं भीड़ रही तो कहीं सन्नाटा छाया रहा।

डीएम राज कमल यादव फैजुल्लापुर गांव में 80 साल से ऊपर के वोटरों का सत्यापन करने को एक घर में पहुंचे तो 101 साल की वृद्धा केला पत्नी राम स्वरूप का लोकतंत्र के प्रति जज्बा देख सुखद आश्चर्य हुआ। जैसे ही डीएम ने कहा कि माता जी वोट का सत्यापन करने आया हूं। यह सुन दादी ने डीएम से पूछा कि वोट गिरवाने आए हो। चलो वोट डलवा दो..। इस उम्र में भी दादी का जज्बा देख डीएम बोले कि वह उनके जज्बे को सलाम करते हैं।

डीएम राज कमल यादव ने निनाना गांव में भी निरीक्षण कर लोगों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट बनवाने की अपील की। यादव महासभा ने किया मेधावियों को सम्मानित

यादव महासभा की ओर से वार्षिक सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन देव कृष्णा पब्लिक स्कूल खेकड़ा में किया गया।

दल्ली के पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि समाज को एक सूत्र में बंधे रहना है। अमीनगर सराय चेयरमैन डा. मांगेराम यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से ऊपर अंक लगाने वाले छात्र, खेल और अन्य क्षेत्रों में पदक विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की घोषणा कर रेखा यादव को मनोनीत किया। समारोह की अध्यक्षता अध्यक्षता सरदार सिंह यादव और संचालन विजयपाल यादव ने किया। जोगेंद्र सिंह यादव, रामप्रकाश यादव, गजेंद्र सिंह यादव, राजेंद्र यादव, विपिन यादव आदि मौजूद रहे। इन्हें किया पुरस्कृत

-कक्षा दस में कृष्णा यादव, भारत यादव, इशिका यादव, आयुष यादव, प्राची यादव, अभिनव यादव, शगुन यादव, सिद्धांत यादव, आर्यन यादव, भविष्य यादव, वितांशी यादव, कक्षा 12वीं में शिवानी, कामिनी यादव, विशाल यादव, अजय यादव, मोहित यादव, आस्था यादव, खुशी यादवको सम्मानित किया। इसके अलावा खेलों में सचिन यादव, नितेश यादव, कुणाल यादव, जितन यादव, अनुष्का यादव, शीतल यादव को सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी