पहली बार लगे दीपावली मेला में नारी शक्ति की धूम

प्रदेश सरकार की पहल पर पहली बार नगर निकायों ने दीपावली मेलों का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 09:28 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 09:28 PM (IST)
पहली बार लगे दीपावली मेला में नारी शक्ति की धूम
पहली बार लगे दीपावली मेला में नारी शक्ति की धूम

बागपत, जेएनएन। प्रदेश सरकार की पहल पर पहली बार नगर निकायों ने दीपावली मेलों का आयोजन किया गया जिनमें लोगों को भीड़ उमड़ी रही। सरकारी योजनाओं और प्रदेश के धार्मिक स्थलों तथा मिशन शक्ति की जानकारी लोगों को दी गई। मेला में जमकर खरीद फरोख्त होती रही।

चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट ने बागपत नगर पालिका परिषद की ओर से जैन धर्मशाला में लगाए दीपावली

मेला का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दीपावली खु़शियों का त्योहार है, जिसे सब मिलकर उल्लास के साथ मनाएं। अधिशासी अधिकारी ललित आर्य, व्यापारी नेता नंद लाल डोगरा और संजय रुहेला ने शहर के लोगों से दीपावली मेला का लुत्फ उठाने की अपील की है।

वहीं, दीपावली मेला में महिलाओं-पुरुषों व बच्चों की भीड़ उमड़ी रही। किसी ने आइसक्रीम खाई तो किसी ने कोफी की चुस्की ली। चाट पकौड़े के स्टाल पर तो लाइन लगी रही। वहीं लोक गायकों ने रंगनी पेश की जिनका श्रोताओं ने खूब लुत्फ उठाया।

---

..और छाया अयोध्या का मंदिर

विशाल टीवी स्क्रीन पर प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा प्रदेश में योगी राज में साढ़े चार साल के विकास काम दिखाए। नारी सशक्तीकरण के लिए किए शानदार कार्यों की हर किसी ने सरहाना की है। अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के मंदिर को देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक से जवाब तलब

सीडीओ रंजीत सिंह ने नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक को नोटिस जारी कर बैठक बीच में छोड़कर जाने पर जवाब तलब किया। वहीं 22 अक्टूबर को विकास भवन सभागार में 3.30 बजे बैठक शुरू होने से पहले आकर उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर चले गए। उनके राजकीय कार्य में रूचि नहीं लेना खेदजनक है। तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। पंचायत सचिव को नोटिस जारी

जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह ने पाली में कार्यकर्ता ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्ण कुमार तोमर को गांव में मौजूद नहीं रहने से कार्य प्रभावित होने, मोबाइल फोन बंद रखने, ग्राम पंचायत पाली के टेन की जानकारी नही देने पर नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

chat bot
आपका साथी