कनिका डीएम और फिजा एक दिन की सीडीओ बनीं

मिशन शक्ति अभियान में नारी सुरक्षा एवं सम्मान नारी स्वावलंबन को साकार करने को मौका मिला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 11:59 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 11:59 PM (IST)
कनिका डीएम और फिजा एक दिन की सीडीओ बनीं
कनिका डीएम और फिजा एक दिन की सीडीओ बनीं

बागपत, जेएनएन। मिशन शक्ति अभियान में नारी सुरक्षा एवं सम्मान, नारी स्वावलंबन को साकार करने को नायिका कार्यक्रम में बेटियों को एक दिन की प्रतीकात्मक अफसर बनने का बेहतरीन मौका मिला है। बेटी कनिका डीएम और फिजा सीडीओ बनते ही अधिकारी वाले मिजाज में दिखीं। बेटियों ने लोगों की समस्या सुन निराकरण का आश्वासन दिया। दोनों बेटियों ने प्रदेश सरकार के महिला सशक्तिकरण की सराहना की।

शुक्रवार को निरोजपुर गुर्जर गांव निवासी कनिका सिंह पुत्री महेश कलक्ट्रेट पहुंची तो डीएम राज कमल यादव ने कनिका का बुके देकर स्वागत किया और फरियादियों से कहा कि कनिका सिंह आज की डीएम हैं। सांकेतिक डीएम कनिका सिंह ने पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह की जमीन तथा रालोद नेता धीरज उज्जवल बिनौली-अमीनगर सराय सड़क की शिकायत सुन निराकरण का आश्वासन दिया। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को सड़क गड्ढा मुक्त के निर्देश दिया। कनिका ने डीएम राज कमल यादव से सिविल सर्विस की तैयारी की जानकारी लेने के बाद कहा कि वह आइएएस अफसर बनने का सपना साकार कर नियोजित विकास और नारी सशक्तीकरण के लिए काम करेंगी। कनिका श्री राम कालेज बागपत में डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित हैं। कनिका के पिता किसान हैं। फिजा ने दिया मुआवजा दिलाने का भरोसा

बागपत शहर निवासी फिजा पापा अंसार और मम्मी संजिदा के साथ विकास भवन पहुंची। सीडीओ रंजीत सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत कर अपनी कुर्सी पर बैठाया और वहां बैठे अधिकारियों से कहा कि आज की सीडीओ फिजा है। फिजा जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी दिल्ली की बीए राजनीति शास्त्र की प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। अधिकारियों से सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने के बाद दोपहर 12 से दो बजे तक किसान दिवस पर किसानों की गन्ना भुगतान, गन्ना क्रय केंद्र, राशन वितरण में धांधली, बारिश से धान नुकसान की समस्या सुन मौके पर अधिकारियों को निस्तारण की हिदायत दी। फिजा ने उप कृषि निदेशक को धान नुकसान पर क्षतिपूर्ति के लिए शासन को लिखने के लिए कहा।

किसानों ने फिजा का जज्बा देख उनका स्वागत कर हौसला बढ़ाया। फिजा ने कहा कि एक दिन आइएएस अफसर बनकर राष्ट् सेवा का सपना साकार करुंगी। यह बताना नहीं भूली कि वह जिला सुल्तानपुर की निवासी है, लेकिन पापा बागपत में ट्रांसपोर्ट का काम रहते हैं।

chat bot
आपका साथी