दिया धरना, हुई वार्ता, फैसला आज

बागपत जेएनएन। पंचायत सचिवों ने डीपीआरओ के खिलाफ विकास भवन पर धरना देकर उनके निलंबन की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 10:05 PM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 10:05 PM (IST)
दिया धरना, हुई वार्ता, फैसला आज
दिया धरना, हुई वार्ता, फैसला आज

बागपत, जेएनएन। पंचायत सचिवों ने डीपीआरओ के खिलाफ विकास भवन पर धरना देकर उनके निलंबन की मांग बुलंद की। वहीं सीडीओ और पंचायत सचिवों के बीच वार्ता हुई, लेकिन फैसला

गुरुवार को होगा।

बुधवार को विकास भवन पर धरना दे रहे पंचायत सचिवों ने डीपीआरओ पर मंत्री व अधिकारियों के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। पंचायत सचिवों में धरना देते समय न पहले जैसा जोश दिखाई दिया और न उतनी भीड़।

कुछ पंचायत सचिव तो औपचारिकता निभाने को धरने में कोई दोपहर को पहुंच रहे हैं, तो कोई दस मिनट को अपना चेहरा दिखाकर फुर्र हो जाते हैं। ग्राम विकास अधिकारी-ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, महामंत्री प्रेम कुमार

शर्मा तथा सीडीओ रंजीत सिंह के बीच शाम को धरना खत्म करने को वार्ता हुई। पता चला है कि वार्ता में तय हुआ कि अधिकारी पंचायत सचिवों के खिलाफ की गई कार्रवाई खत्म कर

देंगे और बदले में पंचायत सचिव डीपीआरओ को हटाने की रट छोड़कर धरना खत्म कर काम पर लौट आएंगे।

पंचायत सचिव प्रमोद कुमार ने कहा कि सीडीओ से वार्ता हुई, लेकिन गुरुवार को साथियों से बात करने के बाद कोई फैसला लेंगे। उन्होंने पंचायत सचिवों में फूट की बात से इन्कार किया है।

गन्ने का बकाया भुगतान न होने पर रोष व्यक्त किया

बागपत, जेएनएन। बुधवार को थांबा चौधरी ओर किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजपाल सिंह के आवास पर बैठक हुई। इसमें किसानों का बकाया गन्ना भुगतान व बढ़ती महंगाई पर भी रोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर एक जनप्रतिनिधि की बेटी के दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों पर अशोभनीय टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त की गई। संचालन विराज तोमर ने किया। इस मौके पर चौ. बलजोर सिंह आर्य, सुभाष छपरौली, चौ. वीरेंद्र सिंह बदरखा, चौ सुखबीर सिंह, ओमपाल, रणधीर सिंह, बाबूराम, देवेंद्र सिंह, रामपाल सिंह आदि ने विचार रखें।

chat bot
आपका साथी