चौधरी चरण सिंह, महेंद्र सिंह टिकैत और दादी चंद्रो के नाम पर होंगे मार्ग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के नाम से मार्ग का नामकरण किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:18 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:18 PM (IST)
चौधरी चरण सिंह, महेंद्र सिंह टिकैत और दादी चंद्रो के नाम पर होंगे मार्ग
चौधरी चरण सिंह, महेंद्र सिंह टिकैत और दादी चंद्रो के नाम पर होंगे मार्ग

बागपत, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह, किसान नेता स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत और शूटर दादी स्व. चंद्रो तोमर के नाम पर मार्गों के नामकरण की स्वीकृति दी है।

सोमवार को सीएम कार्यालय से किए ट्वीट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टांडा-रमाला मार्ग को चौ. चरण सिंह मार्ग, छपरौली-बरनावा मार्ग चौ. महेंद्र सिंह टिकैत मार्ग तथा ग्राम जौहड़ी में बिजलीघर के सामने से बिजवाड़ा तक के मार्ग को शूटर दादी चंद्रो तोमर मार्ग करने की स्वीकृति दी है। गौरतलब है कि चौधरी चरण सिंह छपरौली से विधायक, बागपत से सांसद रहे। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री भी बने। मुजफ्फरनगर के गांव सिसौली निवासी एवं बालियान खाप के चौधरी रहे स्व. चौ. महेंद्र सिंह टिकैत ने जीवनभर किसानों के हित में काम किया। बागपत के जौहड़ी गांव की दादी चंद्रो तोमर ने 60 साल की उम्र में निशाना लगाना सीखा और 20 साल तक देश-दनिया में छाई रहीं।

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने कहा कि अच्छी बात है कि मुख्यमंत्री ने तीनों महान हस्तियों को सम्मान दिया है, पर मुख्यमंत्री से यह भी अनुरोध है कि किसानों की मांगों की तरफ भी ध्यान दें। 22 सितंबर को डीआइओएस से मिलेंगे शिक्षक

माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 22 सितंबर को डीआइओएस से मिलेंगे। सभी समस्याओं का समाधान कराएंगे। कार्रवाई की मांग

अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी पूर्व प्रधानाचार्य डीएवी बाबूराम वर्मा ने कलक्ट्रेट शिकायत कर बताया कि डीएवी इंटर कालेज टटीरी में भूमि को बंजर बनाया जा रहा है। बिजली बिल का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। डीएम से मांग की इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाए।

chat bot
आपका साथी