विधायकों के प्रयास लाए रंग, हुआ मार्गों का नामकरण

छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह के प्रयास रंग लाए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:16 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:16 PM (IST)
विधायकों के प्रयास लाए रंग, हुआ मार्गों का नामकरण
विधायकों के प्रयास लाए रंग, हुआ मार्गों का नामकरण

बागपत, जेएनएन। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह के प्रयास रंग लाए हैं। विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने रमाला-टांडा मार्ग को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर और छपरौली से किशनपुर बराल, गांगनौली, दोघट-पुसार से जाने वाले बरनावा मार्ग का नाम चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के नाम पर रखने की स्वीकृति दी है।

विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने मुख्यमंत्री के सामने यह मुददा उठाया था कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भारत के प्रसिद्ध किसान नेता रहे। पश्चिम उप्र विशेष रूप से छपरौली विधान सभा क्षेत्र चौधरी चरण सिंह की कर्म भूमि रही है। किसानों की आस्था एवं मांग को देखते हुए रमाला-टांडा मार्ग चौधरी चरण सिंह के नाम पर व छपरौली से किशनपुर बराल गांगनौली, दोघट-पुसार से जाने वाले बरनावा मार्ग का नाम चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के नाम पर रखने का अनुरोध किया था। इस पर मुख्यमंत्री ने दोनों मार्गों का नामकरण की स्वीकृति दी। किसान नेताओं के नाम पर नामकरण होने से छपरौली के लोगों में खुशी है। शूटर दादी ने बढ़ाया गौरव

बड़ौत विधायक केपी मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पर मार्ग का नाम दादी चंद्रों तोमर के नाम करने की स्वीकृति दी। दादी चंद्रों तोमर ने राष्ट्रीय स्तर पर अनेक मेडल लेकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। सीएम ने दिया नारी शक्ति को सम्मान

शूटर दादी चंद्रो तोमर के बेटे विनोद तोमर ने मुख्यमंत्री के कदम की सरहाना की है। दादी चंद्रों तोमर के नाम पर मार्ग का नाम रखकर नारी शक्ति को सम्मान देने का काम मुख्यमंत्री ने किया।

चौधरी चरण सिंह तथा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के नाम पर मार्ग के नाम रख दोनों महापुरुषों को सम्मान देने का काम कर मुख्यमंत्री ने किसानों को दिल जीत लिया।

chat bot
आपका साथी