सपा में बिल्लू की बहाली से विरोधियों को झटका

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने निष्कासन रद कर दिया है.

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:52 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:52 PM (IST)
सपा में बिल्लू की बहाली से विरोधियों को झटका
सपा में बिल्लू की बहाली से विरोधियों को झटका

बागपत, जेएनएन। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पूर्व जिलाध्यक्ष किरणपाल उर्फ बिल्लू प्रधान का सपा से निष्कासन रद्द कर दिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में काम करने के आरोप में सपा हाईकमान ने बाघू गांव निवासी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किरणपाल उर्फ बिल्लू प्रधान तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमकार यादव को छह साल के लिए निष्कासित कर दिए थे।

अब सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र भेजकर किरणपाल उर्फ बिल्लू प्रधान का निष्कासन रद कर दिया। अब विरोधी हैरान हैं। सपा नेता महेंद्र यादव का निधन

बागपत जनपद के समाजवादी पार्टी के प्रथम जिलाध्यक्ष व पूर्व ब्लाक प्रमुख 86 वर्षीय महेंद्र यादव का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है।

हबीबपुर नंगला गांव में जन्मे महेंद्र यादव पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के बड़े प्रचारक व चितक रहे। वर्ष 1972 से 82 तक दो बार पिलाना ब्लाक के प्रमुख भी रहे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सपा नेता अभयवीर यादव समेत अन्य लोगों ने उनके घर पहुंचकर सांत्वना प्रकट की। सपा में शामिल हुए दूसरी पार्टियों के नेता

सपा जिला कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि इस सरकार से जनता तंग आ गई। सपा नेता राजपाल शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया कि कांग्रेस, रालोद व भाजपा के अनेक पदाधिकारियों ने उनके आह्वान पर सपा ज्वाइन की।

सपा जिलाध्यक्ष ने अनीस सिद्दीकी, प्रदीप शर्मा, डा. विनोद भारद्धाज, जसबीर राठी, ओमप्रकाश प्रधान,मुकेश शर्मा, विजयपाल शर्मा, सतीश वाल्मीकी, हरपाल शर्मा, रामपाल पंवार, प्रमोद शर्मा, सुरेंद्र सिंह, पप्पू जख्मी तथा राजमोहन शर्मा आदि को सपा ज्वाइन कराई।

chat bot
आपका साथी