भूख हड़ताल से पंचायत सचिव की हालत बिगड़ी

डीपीआरओ पर मंत्री व अधिकारियों के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाने वाले पंचायत सचिवों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 11:42 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 11:42 PM (IST)
भूख हड़ताल से पंचायत सचिव की हालत बिगड़ी
भूख हड़ताल से पंचायत सचिव की हालत बिगड़ी

बागपत, जेएनएन। डीपीआरओ पर मंत्री व अधिकारियों के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाने वाले पंचायत सचिवों ने विकास भवन पर प्रदर्शन कर धरना दिया। तीन दिन से भूख हड़ताल पर दो पंचायत सचिव में एक की हालत खराब हो गई है।

ग्राम विकास अधिकारी-ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति की अध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा महामंत्री प्रेम कुमार ने बुधवार को धरना सभा में डीपीआरओ और वरिष्ठ सहायक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा अब तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सवाल खड़े किए।

ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष जौनी चौधरी तथा महामंत्री विकुल तोमर ने कहा कि जब तक डीपीआरओ और वरिष्ठ सहायक निलंबित नहीं होते तब तक भूख हड़ताल रहेगी। प्रमोद कुमार ने बताया कि शाम को विकुल तोमर की भूख हड़ताल से हालत खराब हो गई है। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सूबेदार प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजीव समेत अनेक प्रधानों ने पंचायत सचिवों के धरने में पहुंचकर समर्थन दिया। सफाई कर्मियों ने धरने में भाग लिया। सुधीर रुहेला, अजय बोहत, कृष्ण तोमर, अनिल मान, राकेश पवन राणा, मेनपाल, संजीत कुमार, विजित तोमर, महक सिंह राकेश कुमार, बुद्ध प्रकाश मौजूद रहे।

डीपीआरओ बनवारी सिंह ने कहा कि पंचायत सचिव अपने गबन पर पर्दा डालने के लिए उनपर झूठे आरोप लगा रहें हैं।

विधायक ने डीएम से कराई वार्ता

-भाजपा के छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला किसी काम से डीएम आवास आए थे। तब कई प्रधानों ने विधायक से कहा कि डीपीआरओ के गलत व्यवहार से पंचायत सचिव हड़ताल पर हैं, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। तब विधायक ने डीएम और प्रधानों तथा पंचायत सचिवों के प्रतिनिधिमंडल की बात कराई।

chat bot
आपका साथी