कृषि मंत्री ने किसानों को दिया एमएसपी बढ़ने का संकेत

कृषि विभाग के वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ कार्यक्रम को बागपत के सैकड़ो किसानों ने वर्चुअल देखा.

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 08:34 PM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 08:34 PM (IST)
कृषि मंत्री ने किसानों को दिया एमएसपी बढ़ने का संकेत
कृषि मंत्री ने किसानों को दिया एमएसपी बढ़ने का संकेत

बागपत, जेएनएन। कृषि विभाग के वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ कार्यक्रम को बागपत के सैकड़ों किसानों ने वर्चुअल देखा और सुना। जब कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को गेहूं और गन्ना आदि उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ने का संकेत दिया तो किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार तथा ब्लाक मुख्यालयों पर किसानों तथा अधिकारियों ने कृषि मंत्री तथा वैज्ञानिकों की बात को वर्चुअल सुना और कृषि वैज्ञानिकों से विभिन्न फसलों की जानकारी ली। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों से गेहूं और धान की रिकार्ड खरीद की गई। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि कृषि मंत्री ने अगले साल के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने तथा नये पेराई सत्र में गन्ना का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का संकेत किसानों को दिया है। कृषि मंत्री ने कहा कि पराली जलाने पर किसानों पर जो मुकदमें दर्ज किए गए थे उन्हें सरकार वापस लेगी। इसका फायदा बागपत के किसानो को मिलेगा। अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, कृषि निदेशक देवेश कुमार ने किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील की। वैज्ञानिकों ने किसानों को कम जमीन पर कम लागत में ज्यादा उत्पादन प्राप्त करने के गुर बताए। ओमपाल सिंह, नत्थू सिंह, श्माम सिंह, अशोक और सतेंद्र समेत अनेक किसान मौजूद रहे। भाकियू तोमर गुट आज से अनिश्चितकालीन धरना

भाकियू तोमर गुट के जिलाध्यक्ष नीटू नैन ने गुरुवार पत्रकार वार्ता में बताया कि जिले में पुलिस-प्रशासन किसान-मजदूरोंका उत्पीड़न कर रहा है। आरोप है कि बगैर रुपये के कुछ काम नहीं होता है।

ग्राम सूप में हाइटेंशन लाइन निकाल दी गई। विरोध किया तो ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

उन्होंने करनाल में किसानों पर हुई लाठीचार्ज की निदा करते हुए कहा कि लाठीचार्ज के दौरान एक किसान की मौत हुई है। उस किसान को शहीद किसान का दर्जा मिले तथा घायल किसानों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक मदद मिले। उन्होंने चेतावनी दी कि किसान-मजदूरों के उत्पीड़न के खिलाफ शुक्रवार से एसपी दफ्तर पर अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी