चौथी पत्नी ने सब्जी में मिलाया तेजाब, मारपीट कर दी धमकी

दूसरे व्यक्ति से संबंध का विरोध करने पर महिला ने अपने बुजुर्ग पति की सब्जी में तेजाब मिलाकर सबक सिखाने की कोशिश की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 12:19 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 12:19 AM (IST)
चौथी पत्नी ने सब्जी में मिलाया 
तेजाब, मारपीट कर दी धमकी
चौथी पत्नी ने सब्जी में मिलाया तेजाब, मारपीट कर दी धमकी

जेएनएन, बागपत : दूसरे व्यक्ति से संबंध का विरोध करने पर महिला ने अपने बुजुर्ग पति की सब्जी में तेजाब मिला दिया। आपत्ति करने पर व्यक्ति के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित व्यक्ति को उसकी तीन पत्नी पूर्व में छोड़ चुकी हैं। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि तीन पत्नी उसको पूर्व में छोड़कर चली गई थी। चौथी शादी उसने बिहार राज्य की एक महिला से वर्ष 2001 में की थी। उसके चार बेटे और तीन बेटी हैं। आरोप है कि पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करती है। बच्चे भी अपनी मां का ही पक्ष लेते हैं। एक दिन पत्नी ने उसकी सब्जी में तेजाब मिला दिया था। यह कृत्य करते हुए उसने पत्नी को देख लिया था। विरोध करने पर उसके साथ झगड़ा किया गया था। उसने घर पर भोजन खाना व पानी पीना बंद कर दिया था। करीब 22 दिन पूर्व वह अपनी रिश्तेदारी में चला गया था। वहां से घर लौटा तो उसको अपनी चारपाई घर से बाहर एक खाली प्लाट में मिली। कारण पूछा तो पत्नी व बच्चों ने घर में रखने से मना कर दिया। सड़क हादसे में चोट लगने के कारण उसको चलने में भी दिक्कत है। उसकी शिकायत पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

उसने शुक्रवार को एसपी से अपनी सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी अभिषेक सिंह ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी