अयोध्या में भूमि पूजन होगा तो दीपों से जगमगाएगा बागपत

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भूमि पूजन करेंगे तो उस दिन यहां दीप जलाए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 09:23 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 09:23 PM (IST)
अयोध्या में भूमि पूजन होगा तो दीपों से जगमगाएगा बागपत
अयोध्या में भूमि पूजन होगा तो दीपों से जगमगाएगा बागपत

बागपत, जेएनएन। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भूमि पूजन करेंगे। इसी दिन बागपत में घरों से लेकर मंदिरों तक इतने दीपक जलाएं जाएंगे कि नजारा दीपावली सा नजर आएगा। इसके लिए हिदू संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जोरशोर से तैयारी कर रहे हैं। कोई संगठन घर-घर दीपक वितरण कर रहा है तो कोई पांच अगस्त को दीपक जलाने की अपील कर रहा है। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन के दिन बागपत में भी घर-घर खुशी मनाई जाएगी।

---

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अंकुर चौधरी ने बताया कि जनपद में 11 हजार दीपक जलाएं जाएंगे। इसके लिए परिषद के 54 कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैयारी कर रहे हैं। घर-घर दीपक वितरित किए जा रहे हैं। बड़ौत शहर में 51 सौ दीपक फूंसवाली मस्जिद से संजय मूर्ति तक जलाएं जाएंगे।

---

हिदू जागरण मंच के प्रांत मंत्री मधुसूदन शास्त्री और मंच के युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन ने बताया कि जनपद में मंच के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिस भी गांव, कस्बे और शहर में हैं वहां के प्रत्येक मंदिर में 101 दीपक जलाएंगे।

---

विश्व हिदू परिषद के जिला मंत्री पप्पन राणा ने बताया कि कार्यकर्ता मंदिरों के अलावा घर-घर दीपक जलाएं जाएंगे, इसके लिए संगठन के लोग आमजन से अपील कर रहे हैं।

---

स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक संदीप चौधरी ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने नजदीक मंदिरों में 101 दीपक जलाएंगे।

---

केसरिया हिदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष विकास गुप्ता ने बताया कि शहर स्थित बावली रोड गौशाला पर 501 दीपक जलाएंगे।

chat bot
आपका साथी