पशु पैठ में खूनी संघर्ष, कई लोग घायल

बड़ौत-बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर भड़ल गांव में साप्ताहिक पशु पैंठ में पशु व्यापारियों के बीच रुपयों के लेन देन को लेकर जमकर लाठी डंडे चले व पथराव हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 09:20 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 09:20 PM (IST)
पशु पैठ में खूनी संघर्ष, कई लोग घायल
पशु पैठ में खूनी संघर्ष, कई लोग घायल

बागपत, जेएनएन। बड़ौत-बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर भड़ल गांव में साप्ताहिक पशु पैठ में पशु व्यापारियों के बीच रुपयों के लेन देन को लेकर जमकर लाठी डंडे चले व पथराव हो गया। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा व्यापारी एवं अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में भेजा है। पुलिस ने स्थिति को काबू किया।

भड़ल गांव के पास कई माह से साप्ताहिक पशु पैठ लगती है। बुधवार को पशु पैठ में व्यापारियों के बीच रुपयों के लेन देन को लेकर आपस में विवाद होने के बाद लाठी डंडे चल गए। दोनों पक्षों के लोगों ने मैदान में पड़े ईंट पत्थर एक दूसरे पर फेंकने शुरू कर दिए गए, जिससे पैंठ में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही यूपी -100 पुलिस एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को काबू किया। दोनों तरफ से व्यापारियों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के नौशाद पुत्र शरीफ, बल्लू, बल्लू के लड़के सादीन, बोल्लर, वसीम निवासी हरसौली थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर घायल हो गए। पांचों को बिनौली सीएचसी के अलावा बड़ौत और बुढ़ाना उपचार के लिए भेजा है। सादीन की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि पथराव में दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जो पैंठ में पशु खरीदने या बेचने आए हुए थे।

घायल बल्लू ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले दुधारुगाय सलमान को 44 हजार में बेची थी। उसके रुपए मांगने पर ये लोग झगड़ा कर बैठे। पुलिस झगड़ा करने वाले चार पांच लोगो को थाने ले आई।

एसओ दोघट रमेश सिंह ने बताया कि पशु पैठ में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर झगड़ा शांत कराया। झगड़े की एक पक्ष द्वारा तहरीर दी गई है, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी