एंबुलेंस कर्मचारियों ने बदला निर्णय, फिर हड़ताल

एंबुलेंस कर्मचारियों ने कुछ ही घंटों बाद फिर से निर्णय बदलते हुए अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:05 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:05 PM (IST)
एंबुलेंस कर्मचारियों ने बदला निर्णय, फिर हड़ताल
एंबुलेंस कर्मचारियों ने बदला निर्णय, फिर हड़ताल

बागपत, जेएनएन। एंबुलेंस कर्मचारियों ने कुछ ही घंटों बाद फिर से निर्णय बदलते हुए अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। फिर वो ही तीन एंबुलेंस जिले में कार्य करने के लिए छूट दी है। जिला अस्पताल में सभी एंबुलेंस को खड़ी करके विरोध शुरू कर दिया है। कंपनी की ओर से लिखित में कार्रवाई नहीं की जा रही है।

एंबुलेंस कर्मचारियों ने मंगलवार की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शासन स्तर से एएलएक्स एंबुलेंस को चलाने के लिए दूसरी कंपनी को इसका टेंडर दिया है। कंपनी की ओर से पुराने कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। जिले में तीन एएलएक्स एंबुलेंस हैं, जिस पर 12 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनको कंपनी की ओर से हटाया जा रहा है। इसी का विरोध सभी कर्मचारी कर रहे हैं। यह कार्य पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। मंगलवार को चार बजे उनकी इस मांग को मान लिया गया था, जिसके बाद हड़ताल खत्म कर दी थी। रात में फिर से कंपनी की ओर से निर्णय बदल दिया था, जिसके बाद रात से ही अनिश्चित हड़ताल शुरू कर दी है। चेतावनी दी जब तक हमें लिखित में यह आदेश नहीं हो जाता है कि किसी भी कर्मचारी को नहीं हटाएंगे। तब तक आंदोलन चलता रहेगा। डिमांड रही कम, लेकिन प्रसूता महिलाओं को हुई दिक्कत

--बारिश की वजह बुधवार को एंबुलेंस की डिमांड कम रही है। एक-दो हादसे हुए थे, वहां पर एंबुलेंस पहुंच गई थी। वहीं फिर से गर्भवती महिला और प्रसूता महिलाओं के सामने परेशानियां खड़ी होनी शुरू हो गई है। निजी वाहनों से ही गंतव्य पर पहुंचे।

chat bot
आपका साथी