अखिलेश दंगे कराते हैं और हम दंगल: अनुराग ठाकुर

बागपत जेएनएन। जिले के सिखैड़ा गांव व बड़ौत में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में पहुंचे केंद्रीय खेल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:16 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:16 PM (IST)
अखिलेश दंगे कराते हैं और हम दंगल: अनुराग ठाकुर
अखिलेश दंगे कराते हैं और हम दंगल: अनुराग ठाकुर

बागपत, जेएनएन। जिले के सिखैड़ा गांव व बड़ौत में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में पहुंचे केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सांसद खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। इन खेलों के आयोजन पर पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अंगुली उठा रहे हैं। कहा कि अखिलेश यादव दंगे कराते हैं और हम दंगल। अनुराग ने बागपत में इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की।

शनिवार को गांव सिखैड़ा में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अनुराग ठाकुर का खेल आयोजक भाजपा नेता सचिन डागर ने स्वागत किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को ट्रेनिग देकर देश के लिए तैयार करेंगे। इन प्रतिभाओं को सांसद खेल स्पर्धा के जरिए तलाशा जाएगा। फिर इन खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर ट्रेनिग देकर तराशा जाएगा। अमीरों के बच्चे खेलों में नहीं आते, बल्कि गरीबों के बच्चे खेलों के जरिए पदकों की भूख मिटाकर देश का मान बढ़ाते और नाम कमाते हैं। ऐसे बच्चों को तैयार कर देश के लिए खिलाया जाएगा। खेलो इंडिया के जरिए भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। उन्होंने खेल स्पर्धा में पहुंचे ओलिपिक में रजत पदक विजेता रवि दहिया की खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रशंसा की। इसके बाद केंद्रीय खेल मंत्री बड़ौत में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में पहुंचे, जहां आयोजक सुभाष पहलवान ने स्वागत किया। यहां पर पहुंचे ओलिपिक में कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त, कामनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बबीता फोगाट का भी स्वागत किया गया। सांसद डा. सत्यपाल सिंह, प्रदेश के राज्यमंत्री उदयभान सिंह, पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल आदि मौजूद रहे।

----------

डेढ़ लाख की कुश्ती बराबरी पर छूटी

केंद्रीय खेल मंत्री ने सिखैड़ा में डेढ़ लाख रुपये की कुश्ती दिल्ली छत्रसाल स्टेडियम के मोनू पहलवान व मथुरा के उमेश पहलवान के बीच हाथ मिलाकर शुरू कराई। कुश्ती में दोनों पहलवान किसी को नहीं हरा पाए और कुश्ती बराबरी पर छूटी। इनाम की राशि आधी आधी दोनों पहलवानों को दे दी गई।

chat bot
आपका साथी