रमाला मिल क्षेत्र में पहुंचे कृषि वैज्ञानिक, किसानों से की बात

सहकारी चीनी मिल रमाला के कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिकों ने भ्रमण कर किसानों को फसलों में लगने वाले रोगों से बचने के उपाय बताए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 06:54 PM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 06:54 PM (IST)
रमाला मिल क्षेत्र में पहुंचे कृषि वैज्ञानिक, किसानों से की बात
रमाला मिल क्षेत्र में पहुंचे कृषि वैज्ञानिक, किसानों से की बात

बागपत, जेएनएन। सहकारी चीनी मिल रमाला के कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिकों ने भ्रमण कर किसानों को गन्ने की फसल में लगने वाले विभिन्न रोगों की जानकारी दी। गन्ना शोध केंद्र मुज्जफरनगर के कृषि वैज्ञानिक डाक्टर अवधेश कुमार व डाक्टर अजय चौहान ने मिल के प्रधान प्रबंधक आरबी राम के साथ किरठल, असारा, ककड़ीपुर, रमाला आदि गांव में किसानों से मिलकर फसल में आ रहे पक्का बोइंग एवं चोटी बेधक रोग की पहचान ओर रोकथाम के बारे में समझाया।

कहा कि किसान कई बार बीमारियों की सही पहचान नहीं कर पाते हैं। इस समय कोशा 0238 किस्म में पोक्का बोइंग रोग लगेगा ही। टॉप बोरर, स्मट जैसी बीमारियां भी लगेंगी, क्योंकि बरसात में बीमारियों को बढ़ने को वातावरण मिलता है। पोक्का बोइंग रोग के शुरूआत में पत्तियां सिकुड़ने लगती हैं। उन्होंने किसानों को इन रोगों से बचने के उपाय बताए।

श्रृंगारी मंदिर में मनाया पारणा उत्सव, श्रद्धालुओं ने रखे व्रत

संवाद सहयोगी, बड़ौत : साध्वी भगवंत चंद्र यशा और पुनीत यशा ने रविवार को श्रृंगारी मंदिर में पारणा उत्सव का आयोजन किया, जिसमें 30 महिलाओं व पुरुषों ने पारणा किया। पूजा-अर्चना के बाद सामूहिक रूप से श्वेतांबर जैन मूर्ति पूजक संघ की धर्मशाला में पारणा खोला गया।

पारणा खुलवाने का लाभ संतोष कुमार जैन एडवोकेट परिवार ने लिया। इस अवसर पर युवक मंडल का चुनाव भी किया गया। युवक मंडल ने सर्वसम्मति से युवक मंडल का नाम परिवर्तित कर आत्म वल्लभ जैन युवा मंडल रखा। मंडल में किसी को भी अध्यक्ष व मंत्री नहीं चुना गया। सभी सदस्यों ने पद के बजाए सेवा करने को प्राथमिकता दी। दो घंटे के नवकार मंत्र के जाप किए गए और नवकार मंत्र के हर शब्द का महत्व व उपयोगिता बताई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में जुगमंदिर जैन, नील कुमार, युवा मंडल, सुभाष जसड वाले, ओम प्रकाश, अनुज जैन, सुनील जैन, लक्ष्मी जैन, सरला जैन, सुनीता जैन, ब्रजलता जैन, मंजू जैन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी