कृषि कानून वापसी किसानों की बड़ी जीत : नरेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानून वापसी किसानों की जीत है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 09:00 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 09:00 PM (IST)
कृषि कानून वापसी किसानों की बड़ी जीत : नरेश टिकैत
कृषि कानून वापसी किसानों की बड़ी जीत : नरेश टिकैत

बागपत, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानून वापसी की घोषणा देश के किसानों की जीत है। आगे की रणनीति के लिए रविवार को दिल्ली बार्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक होगी। इसमें एमएसपी पर कानून बनाने और संसद मे कानून वापसी तक धरना जारी रखने पर चर्चा होगी।

शनिवार को ढिकौली गांव में करनपाल के पुत्र के सगाई समारोह में पहुंचे नरेश टिकैत ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि कृषि कानूनों की वापसी के लिए किसानों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि कानून वापसी की घोषणा तो कर दी, लेकिन शहीद किसानों के प्रति संवेदना का एक शब्द तक नहीं बोला।

नवाब अहमद हमीद, जितेन्द्र ढाका, बिट्टू, पिटू सेंसरपाल, रत्नपाल, संदीप प्रधान, रामबीर ढाका, हरबीर सिह, आस मोहम्मद, चन्द्रपाल ढाका, हरपाल आदि मौजूद रहे।

उधर, इदरीशपुर गांव में रामदेव के यहां एक कार्यक्रम में पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। सरकार को उनकी सुध बहुत पहले लेनी थी। भाकियू किसानों की समस्याओं को लेकर कभी पीछे नहीं हटेगी। चौधरी रामकुमार सिंह, सुभाष, रामबीर, रामनाथ आदि मौजूद रहे। किसानों के हर संघर्ष में रालोद बिना शर्त रहेगा साथ

मागरौली गांव में आयोजित रालोद की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कृषि कानूनों की वापसी को किसानों की जीत बताते हुए कहा कि अभी किसानों को और भी संघर्ष करना है।

कहा कि भाजपा सरकार ने किसान आंदोलन को दमन कारी नीति से समाप्त करना चाहा, लेकिन किसानों ने एकजुट होकर संघर्ष किया। कानून वापसी के लिए चौ. जयंत सिंह ने काफी प्रयास किए, जिसका परिणाम तीनों काले कृषि कानूनों की वापस लेने की घोषणा प्रधानमंत्री को करनी पड़ी। राष्ट्रीय लोकदल की सरकार से मांग है कि वह किसानों पर दर्ज मुकदमे, जो आंदोलन के समय किए हैं, उन्हे तत्काल समाप्त करें। राजू तोमर सिरसली, इमरान त्यागी, हनीफ त्यागी, कालूराम त्यागी, पप्पू मुखिया, संजीव, अलीमुद्दीन, मुकेश त्यागी, श्रीनिवास त्यागी, बबलू शर्मा, सुशील कुमार, अलीशेर, कृष्ण त्यागी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी