कृषि विधेयक से मिलेगा किसानों को सही लाभ

कृषि विधेयक का किसान स्वागत कर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:10 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:11 AM (IST)
कृषि विधेयक से मिलेगा किसानों को सही लाभ
कृषि विधेयक से मिलेगा किसानों को सही लाभ

बागपत, जेएनएन। कृषि विधेयक का किसान स्वागत कर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि विधेयक से किसानों का पूर्ण लाभ मिलेगा। विपक्ष भ्रांतियां फैलाकर किसानों को गुमराह न करें तो ही अच्छा है। कृषि विधेयक 2020 के पारित होने से किसान बेहद गदगद हैं।

राजकुमार शर्मा का कहना है कि सरकार ने कृषि विधेयक पारित कर किसानों को उसकी फसल का सीधा व शुद्ध लाभ दिलाने का काम किया है। विधेयक से किसी भी किसान को कोई नुकसान नहीं होगा। इससे नुकसान सिर्फ बिचौलियों को होगा। विपक्ष अपनी राजनीति चमकाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इसका खामियाजा विपक्षी दलों को चुनाव में भुगतना होगा।

किसान विजय कुमार का कहना है कि उक्त विधेयकों को कांग्रेस ने अपने 2019 में चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किया था। अब भाजपा ने इन्हें लागू किया तो कांग्रेस व अन्य दल कालाबाजारी व जमाखोरों के साथ मिलकर विरोधी आंदोलन चला रहे हैं जो बेहद गलत है। किसान हक में इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। किसानों अब अपनी फसल का सही दाम पा सकेगा।

chat bot
आपका साथी