क्षमावाणी पूजा के बाद दशलक्षण पर्व का समापन

जैन मंदिरों में चल रहे दशलक्षण पर्व का समापन क्षमावाणी पर्व पूजन के बाद हुआ। ै

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:44 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:44 PM (IST)
क्षमावाणी पूजा के बाद दशलक्षण पर्व का समापन
क्षमावाणी पूजा के बाद दशलक्षण पर्व का समापन

बागपत, जेएनएन। जैन मंदिरों में चल रहे दशलक्षण पर्व का समापन क्षमावाणी पर्व पूजन के बाद हुआ। जैन कालेज रोड स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में ब्रह्मचारी रवि कुमार जैन ने विधि विधान से भगवान महावीर का प्रासुक जल से अभिषेक कराया। इसके बाद नित्य नियम शांतिधारा की क्रियाएं हुई। सामूहिक पूजन कर श्रद्धालुओं ने जाने अंजाने में हुई गलतियों की क्षमा याचना भगवान से की। क्षमावाणि पूजा के बाद दशलक्षण पर्व का समापन हुआ। प्रवीण जैन, अजीत जैन, नरेश जैन, रीना व मधू जैन आदि शामिल रहे। वहीं छोटा बाजार स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, बड़ागांव स्थित त्रिलोकतीर्थ धाम व बड़ा जैन मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने कोरोना नियमों का पालन कर पूजन किया। श्रद्धालुओं ने जाने अनजाने में हुई गलतियों की माफी मांगी। सैर-सपाटे को विकसित होगा यमुना का पक्का घाट

शहर के विकास के लिए अच्छी खबर। पंद्रह साल बाद अब बागपत शहर के यमुना पक्का घाट का कायाकल्प होगा। विकास प्राधिकरण ने पक्का घाट का सुंदरीकरण कराने को नगर पालिका बागपत को 35 लाख रुपये दिए हैं।

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ललित आर्य ने बताया कि अब विकास प्राधिकरण ने पक्का घाट का सुंदरीकरण कराने को जो बजट दिया है, उसे जल्द ही कार्य शुरू कराएंगे। दरअसल पर्यटन विभाग ने वर्ष 2005 में बागपत के यमुना पक्का घाट को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कराया था। उसके बाद किसी ने पक्का घाट की सुध नहीं ली।

अब फिर सुंदरीकरण का काम होने से यमुना पक्का घाट शहर तथा आसपास के गांवों के बाशिदों को सैर सपाटे को आकर्षित करने लगेगा। लोकल पर्यटकों की आवाजाही से कुछ लोगों की रोजगार की राह भी आसान होगी।

chat bot
आपका साथी