सपा के बाद अब रालोद ने एक नेता को किया निष्कासित

सपा के जिला पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने के मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को निष्कासित किए जाने के बाद अब रालोद ने अपने एक नेता पर कार्रवाई की है। पार्टी विरोध गतिविधि के लिए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:33 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:33 PM (IST)
सपा के बाद अब रालोद ने एक नेता को किया निष्कासित
सपा के बाद अब रालोद ने एक नेता को किया निष्कासित

बागपत, जेएनएन: सपा के जिला पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने के मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष को निष्कासित किए जाने के बाद अब रालोद ने कार्रवाई की है। रालोद ने जिला पंचायत सदस्य पद पर पार्टी के उम्मीदवार खिलाफ चुनाव लड़ने तथा इंटरनेट मीडिया पर बयानबाजी करने पर एक नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी से निष्कासित नेता जिला जाट महासभा के प्रधान संरक्षक भी हैं।

रालोद अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान ने विनोद खेड़ा ग्राम खेडा हटाना को छह साल के लिए रालोद से निष्कासित किया है। निष्कासन पत्र में कहा गया है कि विनोद ने बागपत के जिला पंचायत के वार्ड 12 से रालोद उम्मीदवार सतीश चौधरी के खिलाफ चुनाव लड़ा और उसके बाद पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्तता व पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर बयानबाजी की। इस कारण उन्हें छह साल के लिए रालोद से निष्कासित किया है।

रालोद जिलाध्यक्ष डा. जगपाल सिंह ने निष्कासन की पुष्टि करते हुए कहा कि विनोद खेड़ा पहले से ही अनुशासनहीनता करते रहे इसलिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा गया है। उधर विनोद खेड़ा ने लिखित में बयान जारी कर कहा कि वह रालोद के सच्चे सिपाही हैं। रालोद उनका घर है और जयंत चौधरी उनके नेता।

-------

इंटरनेट मीडिया पर

डाली थी पोस्ट

जिला जाट महासभा बागपत के प्रधान संरक्षक विनोद खेड़ा ने 20 जून को इंटरनेट मीडिया पर सतीश चौधरी के खिलाफ बयानबाजी करते हुए पोस्ट डाली थी। इससे रालोद में बवाल मच गया, जिस पर विनोद खेड़ा को बाहर का रास्ता दिखाया गया।

chat bot
आपका साथी