55 घंटे का लॉकडाउन खत्म, उमड़ी बाजार में भीड़

दो दिनी लॉकडाउन खत्म होते ही दिन निकलने पर बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:52 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 08:52 PM (IST)
55 घंटे का लॉकडाउन खत्म, उमड़ी बाजार में भीड़
55 घंटे का लॉकडाउन खत्म, उमड़ी बाजार में भीड़

बागपत, जेएनएन। दो दिनी लॉकडाउन खत्म होते ही दिन निकलने पर बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी।

शनिवार व रविवार का लॉकडाउन समाप्त होने पर सोमवार सुबह पूर्व की भांति बाजार खुला। दुकानें खुलते ही ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों महीनों बाद दुकान खुली है। लोगों में खरीदारी करने को लेकर होड़ सी मची रही। काफी समय तक तो दुकानों पर लोगों ने शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं किया। जब पुलिस बल ड्यूटी पर आया तो लोग खुद ही एक दूसरे से दूरी बनाते नजर आए। दो दिनी लॉकडाउन से दुकानदार खुश है लेकिन साप्ताहिक अवकाश को लेकर असमंजस में हैं। कहना था कि लॉकडाउन का तो पता लगा है पर बुधवार को दुकानें खुलेंगी या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। दुकानदारों ने बुधवार की साप्ताहिक बंदी को समाप्त करने की मांग की है।

उपभोक्ता परेशान

काठा मार्ग पर बीएसएनएल का केबल कटने पर चार दिन से क्षेत्र की ब्रॉडबैंड सेवा प्रभावित चल रही है। इससे पंजाब नेशनल बैंक में लेन-देन नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार व सोमवार को भी ग्राहक बिना लेन-देन किए लौट गए। उपभोक्ताओं ने प्रबंधक से प्राइवेट नेट की व्यवस्था का लेनदेन चालू कराने को मांग की है। प्रबंधक अनिल सोनकर का कहना है कि कनेक्टिविटी न होने के कारण परेशानी बनी है।

chat bot
आपका साथी