भाजपा के मंत्रियों, सांसद व विधायकों का बहिष्कार कर दो : अजित सिंह

रालोद के मुखिया चौधरी अजित सिंह ने कहा कि आज जो शासन में बैठे है किसानों को फिर से गुलाम बनाना चाहते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:17 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:17 PM (IST)
भाजपा के मंत्रियों, सांसद व विधायकों का बहिष्कार कर दो : अजित सिंह
भाजपा के मंत्रियों, सांसद व विधायकों का बहिष्कार कर दो : अजित सिंह

बागपत, जेएनएन। रालोद के मुखिया चौधरी अजित सिंह ने कहा कि आज जो शासन में बैठे है, किसानों को फिर से गुलाम बनाना चाहते है। मोदी सरकार बस किसानों को सपना दिखाती है। आज तक गन्ने का भुगतान नहीं हुआ।

शनिवार को बामनौली गांव में छोटे चौधरी ने याद दिलाया कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिजनौर में आयोजित सभा में कहा था कि हर जिले में चौधरी चरण सिंह किसान कोष बनाया जाएगा। आज तक कोई कोष नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने भुगतान न करने वाली शुगर मिल को जब्त करने का कानून बनाया था, वर्ष 2014 में मोदी सरकार ने कानून खत्म कर दिया। मोदी जी गरीबों व किसानों के नहीं पूंजीपतियों के प्रधानमंत्री है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1965 में सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के लिए आदेश जारी किया था और भंडारण करने की अनुमति नहीं दी थी। कृषि कानून से पूंजीपति फसलों का भंडारण कर सकेंगे। इससे बाजार में फसलों के मूल्य प्रभावित होंगे। इसी तरह कांट्रैक्ट खेती गन्ना किसान करते है, लेकिन इसमें सरकार शामिल होती है। कृषि कानून में कांट्रैक्ट खेती में सरकार नहीं है। क्या दो बीघा जमीन का किसान कोर्ट में अंबानी के वकील से लड़ लेगा। सरकार ने एमएसपी देने वाली एफसीआइ को दिवालिया कर दिया है। एमएसपी खत्म होने से बिहार के किसान की वार्षिक आमदनी सबसे कम है। किसान कर्जदार हो गया है। उन्होंने कहा कि किसान के पास पैसा नहीं होगा, तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था खत्म हो जाएगी। बेरोजगारी बढ़ रही है। युवा जागो और इस सरकार को नष्ट करने में लग जाओ। कहा कि शहीद भगत सिंह के चाचा अजित सिंह ने पगड़ी संभाल का नारा दिया था। आज भी पगड़ी संभाल लो, नहीं तो इज्जत खत्म हो जाएगी। ये लड़ाई, इज्जत, आमदनी, बेहतर जिदगी की है।

chat bot
आपका साथी