गोली लगने से जख्मी एडीओ के ड्राइवर की हालत में सुधार

एडीओ पंचायत की गाड़ी के चालक की हालत में सुधार है। वह जल्द ही जानलेवा हमले का राज खोल सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:27 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:27 PM (IST)
गोली लगने से जख्मी एडीओ के ड्राइवर की हालत में सुधार
गोली लगने से जख्मी एडीओ के ड्राइवर की हालत में सुधार

बागपत, जेएनएन। एडीओ पंचायत की गाड़ी के चालक की हालत में सुधार है। वह जल्द ही जानलेवा हमले का राज खोल सकता है।

बागपत ब्लाक के एडीओ पंचायत कृष्णपाल मान की गाड़ी के चालक गौरव को गत दो अगस्त को बागपत कलक्ट्रेट के सामने कालोनी में दो गोली मारकर एडीओ की लाइसेंसी रिवाल्वर लूट ली गई थी। वह गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती है। एडीओ का कहना है कि गौरव ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक आंख खोलते हुए तबीयत में सुधार होने का इशारा किया। म्मीद है कि जल्द ही गौरव ठीक हो जाएगा और घटना के बारे में पुलिस को जानकारी देगा। वहीं पुलिस गोपनीय रूप से अपराधियों तक पहुंचने के प्रयास में लगी है। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा का कहना है कि केस का जल्द ही राजफाश किया जाएगा।

अस्पताल से लौटते कर्मचारी

को पीटकर लूट ली बाइक

संवाद सूत्र, चांदीनगर : पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर डगरपुर गांव के पास दो बदमाशों ने पिटाई कर अस्पताल कर्मी से बाइक लूट ली। जाते हुए बदमाश ने तमंचे की बट मारकर पीड़ित का सिर भी फोड़ दिया। पुलिस ने जंगल में कांबिग की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

खेकड़ा कोतवाली के विनयपुर गांव निवासी सोनू पुत्र रघुवीर दिल्ली के इबहास अस्पताल में नौकरी करता है। रोजाना की भांति मंगलवार की रात भी वह डयूटी से घर लौट रहा था। लगभग नौ बजे पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर डगरपुर गांव से आगे निकला, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश ने तमंचे के बल पर रोक लिया और मारपीट कर बाइक छीन ली। दोनों बदमाश बाइक लेकर गाजियाबाद की तरफ निकल गए। सूचना पर ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जंगल में कांबिग की, पर बदमाशों का पता नहीं लग सका। पीड़ित ने रटौल चौकी पुलिस को घटना की तहरीर दी। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने जल्द बदमाशों को पकड़ने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी