उत्तम अकिचन धर्म किया अंगीकार, 108 अ‌र्घ्य चढ़ाए

दशलक्षण महापर्व के नौवें दिन अत्तम अकिचन धर्म को अंगीकार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:07 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:07 PM (IST)
उत्तम अकिचन धर्म किया अंगीकार, 108 अ‌र्घ्य चढ़ाए
उत्तम अकिचन धर्म किया अंगीकार, 108 अ‌र्घ्य चढ़ाए

बागपत, जेएनएन। दशलक्षण महापर्व के नौवें दिन अत्तम अकिचन धर्म को अंगीकार किया गया। मुनि सुव्रत भगवान का विधान किया गया, जिसमें 108 अ‌र्घ्य समर्पित किए गए। संध्या बेला में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

शनिवार को दशलक्षण महापर्व पर श्री जी की विधि विधान से श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर बागपत में पूजा अर्चना की गई। सुबह के समय श्री जी का अभिषेक किया। पांडुक शिला पर भगवान पारसनाथ की प्रतिमा को विराजमान किया गया। उनकी शांतिधारा करने का सौभाग्य मुकुल जैन, राकेश जैन, निमित जैन, बिजंद्रे जैन को प्राप्त हुआ। श्री मुनि सुव्रत भगवान का अनिल जैन, इंद्रसेन जैन, तरूण जैन, अरूण जैन, सुशीला जैन, मुन्ना जैन, अरव जैन, नितिन जैन आदि परिवार की तरफ से विधान का आयोजन किया गया। मांडले पर 108 अ‌र्घ्य को समर्पित किए। मयंक जैन ने उत्तम अकिचन धर्म पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंताक्षरी प्रतियोगिता की गई। 20 सितंबर को क्षमावाणी पूजा होगी। कार्य क्रम में पीयूष जैन, पंकज जैन, मुन्ना जैन, अतुल जैन, संजीव जैन, विनीत जैन, सार्थक जैन, ऋषभ जैन, यश, तरुण, विकास, कमल, अनमोल, कामिनी जैन सुषमा जैन सुशीला जैन पालकी जैन बबिता जैन मौजूद रहे। उत्तम अकिचन धर्म की आराधना

संवाद सूत्र, अमीनगर सराय : कस्बे में चल रहे तीन लोक महामंडल विधान के नौवें दिन उत्तम आकिचन धर्म की आराधना की गई । सांयकाल बच्चों के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। तीन लोक महामंडल विधान में अ‌र्घ्य चढ़ाकर धर्म लाभ कमाया। शिवम शास्त्री ने श्रद्धालुओं को मंत्रोच्चार के बीच श्रीजी का जलाभिषेक कराया। दिनेश जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर विनोद जैन, जयकुमार जैन, राकेश जैन, सुधीर जैन,प्रवीण जैन, अरुण जैन, राजेश जैन, दिनेश जैन आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी