डेयरी संचालक को गोली मारने के आरोपित को जेल भेजा

वाजिदपुर गांव में प्लॉट के विवाद में डेयरी संचालक को गोली मारकर घायल करने के आरोपित को जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 12:45 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:10 AM (IST)
डेयरी संचालक को गोली मारने के आरोपित को जेल भेजा
डेयरी संचालक को गोली मारने के आरोपित को जेल भेजा

बागपत, जेएनएन। वाजिदपुर गांव में प्लॉट के विवाद में डेयरी संचालक को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को वाजिदपुर गांव प्लॉट के विवाद में सतपाल नाम के व्यक्ति को आशीष पुत्र राजवीर निवासी वाजिदपुर ने गोली मार दी थी, जो उसके पेट में लगी थी। सतपाल को अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना के बाद आरोपित आशीष फरार हो गया था। सतपाल की पत्नी ने घटना का मुकदमा आशीष के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराया था। आशीष को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी