पेट्रोलियम पदार्थ की तस्करी का आरोपित गिरफ्तार

अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ की तस्करी करने के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 10:21 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 10:21 PM (IST)
पेट्रोलियम पदार्थ की तस्करी का आरोपित गिरफ्तार
पेट्रोलियम पदार्थ की तस्करी का आरोपित गिरफ्तार

बागपत, जेएनएन। अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ की तस्करी करने के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। पूर्व में वह पुलिस के सामने से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था।

आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व एक गाड़ी में अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ बागपत से मेरठ की ओर ले जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस के साथ मिलकर गाड़ी को पकड़ने का प्रयास किया, तो सिघावली अहीर थाना क्षेत्र में आरोपित चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया था। गाड़ी से करीब 150 लीटर अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ मिला था। इसका सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए गए थे। वहीं, थाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने केस की विवेचना शुरू की, तो कई अहम जानकारी मिली।

थाना प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि विवेचना के आधार पर आरोपित इसरार निवासी ग्राम डौला को गिरफ्तार किया गया। उसके पास पेट्रोलियम पदार्थ सप्लाई संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले। आरोपित अवैध तरीके से पेट्रोलियम पदार्थ बेचता था। डीजल में मिलावट

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास सिंह का कहना है कि प्रथम ²ष्ट्या प्रतीत होता है कि डीजल में मिलावट कर रखी है। सही पता सैंपल की जांच रिपोर्ट से चलेगा। भैंसा चोर व गांजा तस्कर गिरफ्तार

इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पहले खफराना गांव से मोहित पुत्र रामबीर का भैंसा चोरी हो गया था।

पुलिस ने मेरठ के मैना पुट्ठी गांव में दबिश देकर जितेंद्र चौहान पुत्र हरचरण को गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से मोहित का चोरी किया भैंसा बरामद किया गया। इस दौरान उसका दूसरा साथी शाहरुख पुत्र तरीकत निवासी मैनापुट्ठी फरार हो गया।

उधर, पुलिस ने बड़ावद मंदिर के पास से चेकिग के दौरान सचिन उर्फ गुड्डू पुत्र कल्याण सिंह निवासी बड़ावद को दो किग्रा गांजे व तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। गांजा तस्कर पर जानलेवा हमले व शराब अधिनियम सहित कई मामले पंजीकृत हें। पुलिस ने दोनों आरोपितों को बागपत न्यायालय में पेश किया।

chat bot
आपका साथी