रोहित हत्याकांड में दो आरोपित हत्थे चढ़े, पिस्टल, तमंचा मिला

गाधी उर्फ ग्यासरी की पूर्व प्रधान सुनीता देवी के पोते रोहित उर्फ रवि की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:56 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:56 PM (IST)
रोहित हत्याकांड में दो आरोपित हत्थे चढ़े, पिस्टल, तमंचा मिला
रोहित हत्याकांड में दो आरोपित हत्थे चढ़े, पिस्टल, तमंचा मिला

जागरण संवाददाता, बागपत : गाधी उर्फ ग्यासरी की पूर्व प्रधान सुनीता देवी के पोते रोहित उर्फ रवित की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को सुबह करीब नौ बजे बाघू रोड पर रजवाहे के निकट दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।

सीओ ओमपाल सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपित रामवीर शर्मा के पास से पिस्टल, दो कारतूस, एक खोखा और रामकिशोर शर्मा के पास से तमंचा और एक कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपितों ने फेसबुक पर बच्चों के विवाद में झगड़ा होने पर रोहित की हत्या करना स्वीकार किया। उन दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। रिटायर्ड फौजी का शस्त्र लाइसेंस भी होगा निरस्त

सीओ ने बताया कि केस के आरोपित रिटायर्ड फौजी हरिश्याम पर लाइसेंसी राइफल है। उसकी गिरफ्तारी के साथ-साथ शस्त्र लाईसेंस भी निरस्त होगा।

---

लापता राहुल की गिरफ्तारी को सोनीपत पुलिस की दबिश

घटना के बाद से रोहित का साथी राहुल निवासी ग्राम गेज्जा (मेरठ) लापता है। सीओ ओमपाल सिंह का कहना है कि राहुल हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई मुकदमें दर्ज है। जो सोनीपत में अपराध करके भागा हुआ है। सोनीपत एसटीएफ राहुल को पकड़ने के लिए गाधी में बुधवार को भी आई।

chat bot
आपका साथी