बाइक लूटने वाले गिरोह का एक शातिर गिरफ्तार

तीन दिन पहले कंडेरा-जिवानी मार्ग पर किसान से बाइक लूटने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 08:00 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 08:00 PM (IST)
बाइक लूटने वाले गिरोह का एक शातिर गिरफ्तार
बाइक लूटने वाले गिरोह का एक शातिर गिरफ्तार

बागपत, जेएनएन। तीन दिन पहले कंडेरा-जिवानी मार्ग पर किसान से बाइक लूटने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि तीन दिन पहले कंडेरा-जिवानी मार्ग पर खेत में जाते समय तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर अनीस पुत्र फिरोजद्दीन निवासी कंडेरा की बाइक लूट ली थी। बदमाश अपनी बाइक कुछ दूर जंगल में छोड़ गए थे। शनिवार की शाम को पुलिस ने सनी पुत्र इंद्रपाल निवासी किरठल को गिरफ्तार कर तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

आरोपित की निशानदेही पर लूटी हुई बाइक व आठ सौ रुपये भी बरामद किए। दावा किया कि आरोपित ने कंडेरा गांव के प्रदीप पुत्र जसवीर से नगदी व मोबाइल लूटना स्वीकार किया है। आरोपित ने साथी आकाश व अनमोल के साथ हेवा-रठौडा मार्ग से एक व्यक्ति से कोरियर व उसकी बाइक लूटी थी। एक प्लेटिना बाइक नाला गांव से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

चौराहे पर महिला से

छेड़छाड़, कपड़े फाड़े

जागरण संवाददाता,बागपत : सिघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीच चौराहे पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने व कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़ित संप्रदाय विशेष की महिला ने बताया कि वह बेटे के साथ खेत में कार्य कर घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के बीच चौराहे पर एक व्यक्ति के मकान के पास पहुंची तो दूसरे समुदाय के चार युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज कर अश्लील हरकतें की तथा कपड़े फाड़े। धमकी दी कि आज से उनके सामने से गुजरी तो जान से मार दिया जाएगा। इससे भयभीत है। उन्होंने अपनी सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में मामला झगड़े का है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी