ऊर्जा निगम के खिलाफ निरपुड़ा में पंचायत

निरपुड़ा गांव में ऊर्जा निगम द्वारा की छापेमारी के विरोध में पंचायत शुरू हुई जिसमें पंचायत में निगम के अधिकारियों पर उपभोक्ताओं का शोषण करने का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jul 2019 10:38 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jul 2019 06:26 AM (IST)
ऊर्जा निगम के खिलाफ निरपुड़ा में पंचायत
ऊर्जा निगम के खिलाफ निरपुड़ा में पंचायत

बागपत, जेएनएन। निरपुड़ा गांव में ऊर्जा निगम द्वारा की छापेमारी के विरोध में पंचायत शुरू हुई, जिसमें पंचायत में निगम के अधिकारियों पर उपभोक्ताओं का शोषण करने का आरोप लगाया। पंचायत में निर्णय लिया गया कि छापेमारी के लिए बिजली कर्मियों को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा।

निरपुड़ा गांव में हुई पंचायत में आरोप लगाया गया कि गांव में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने तीन दिन पहले छापेमारी की थी, जिसमें अधिकांश उपभोक्ताओं को यह कहकर डराया गया कि तुम बिजली चोरी कर रहे हो। कुछ उपभोक्ताओं से अवैध वसूली भी की गई। जिस उपभोक्ता ने रकम नहीं दी उस पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विधायक सहेंद्र सिंह से की थी, जिसके बाद विधायक ने उन्हें नौ जुलाई में गांव में आने का आश्वासन दिया। यह भी बताया था कि उसी दिन अधिकारियों को भी गांव में बुलाया जाएगा। इससे पहले बिजली कर्मियों को छापेमारी के लिए गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता बाबा श्याम सिंह व संचालन ब्रजपाल सिंह ने किया। इस मौके पर कृषिपाल राणा, शीशपाल, निश्चय राणा, सतेंद्र, महावीर, मांगेराम, राजकुमार, सोमपाल, रामबली, बिजेंद्र राणा, विनोद, देवेंद्र, भंवरसिंह, चंद्रवीर, बिल्लू शर्मा, बिट्टू, सहेंद्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी