कुत्तों के झुंड ने नीलगाय के बच्चे को किया घायल

निरपुड़ा गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने नीलगाय के बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 08:00 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 08:00 PM (IST)
कुत्तों के झुंड ने नीलगाय के बच्चे को किया घायल
कुत्तों के झुंड ने नीलगाय के बच्चे को किया घायल

बागपत, जेएनएन। निरपुड़ा गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने नीलगाय के बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया। किसानों ने किसी तरह कुत्तों के चंगुल से नीलगाय के बच्चे को छुड़ाया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मी घायल बच्चे को ले गए।

निरपुड़ा गांव के जंगल में गुरुवार को खेत पर कार्य कर रहे किसानों को कुत्तों के झुंड के बीच एक नीलगाय का बच्चा घिरा हुआ देखा। किसानों चरण सिंह, सुनील, मोनू आदि ने दौड़कर किसी तरह कुत्तों के झुंड से नीलगाय के बच्चे को बचाया। इसकी सूचना पूर्व प्रधान कृष्णपाल राणा ने वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत को दी। जिस पर गांव में पहुंचे वन कर्मी घायल नीलगाय के बच्चे को सरौरा वन चौकी पर लाया गया, जहां उपचार के बाद बच्चे को जंगल में छोड़ दिया गया। किसानों ने बताया की जंगल में आवारा कुत्ते आए दिन गोवंशी, नीलगाय एवं हिरण आदि को अपना शिकार बना रहे हैं।

वहीं, इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत राजपाल सिंह ने बताया की नीलगाय के बच्चे के घायल होने की सूचना पर टीम भेजी गई थी। घायल बच्चे को उपचार के बाद जंगल में छोड़ दिया गया है। सरधना में डकैती डालकर खेकड़ा में बेचा सोना

सरधना में डकैती डालकर आरोपित ने खेकड़ा के स्वर्णकार को सोना बेचने के साथ जेवरात बनवाए भी थे। सरधना पुलिस ने तीन आरोपितों के साथ स्वर्णकार को भी गिरफ्तार कर चालान किया।

मेरठ स्वाट टीम इंस्पेक्टर शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर की रात सरधना कोतवाली के महरमती गणेशपुर के साहिल पुत्र असफाक के मकान में डकैती डाली गई थी। वहां से आरोपित ने लाखों रुपये के सामान संग जेवरात भी लूटे थे। पुलिस ने मामले में पड़ताल शुरू की तो शामली के थाना भवन निवासी मोहसिन व आरिफ के साथ गाजियाबाद के मसूरी नहाल निवासी युनुस को गिरफ्तार किया।

थाना भवन निवासी मोहसिन ने खेकड़ा के एक स्वर्णकार को डकैती के जेवरात बेचने के साथ बदले में सोने की चेन भी बनवाई थी। आरोपित के बताने पर सरधना पुलिस ने बुधवार को दोपहर स्वर्णकार की दुकान पर दबिश दी। पुलिस ने दुकानदार उज्ज्वल वर्मा पुत्र ब्रजमोहन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपित संग स्वर्णकार का भी गुरुवार को संबंधित धारा में चालान किया।

खेकड़ा इंस्पेक्टर देवेश शर्मा ने सरधना पुलिस के एक स्वर्णकार को डकैती का सामान खरीदने के मामले में गिरफ्तार करने की पुष्टि की।

chat bot
आपका साथी