पानी नहीं मिला, तो प्यासे गोवंश ने तोड़ा दम, हंगामा

भीषण गर्मी में टीकरी कस्बे में स्थित गोशाला में पानी नहीं मिलने से प्यासे गोवंश की मौत हो गई। गोवंश के शव को दफनाने जा रहे कर्मचारियों को लोगों ने रोक लिया और जिदा बता हंगामा किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jul 2019 10:35 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jul 2019 06:26 AM (IST)
पानी नहीं मिला, तो प्यासे  गोवंश ने तोड़ा दम, हंगामा
पानी नहीं मिला, तो प्यासे गोवंश ने तोड़ा दम, हंगामा

बागपत, जेएनएन। भीषण गर्मी में टीकरी कस्बे में स्थित गोशाला में पानी नहीं मिलने से प्यासे गोवंश की मौत हो गई। गोवंश के शव को दफनाने जा रहे कर्मचारियों को लोगों ने रोक लिया और जिदा बता हंगामा किया। पता चलने पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया। टीम ने गोवंश को मृत घोषित किया, उसके बाद गोवंश दफनाने दिया।

गोशाला में मंगलवार को एक गोवंश की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि गोवंश के शरीर में पानी की कमी थी, इसलिए उसकी मौत हुई है। गोवंश की मौत पानी नहीं मिलने से हुई। नगर पंचायत कर्मी गोवंश के शव को दफनाने के लिए ले गए। इसकी सूचना मिलते ही लोगों ने यह कहते ही हंगामा कर दिया कि गोवंश जिदा है। सूचना मिलते ही ईओ दोघट ललित आर्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों के साथ पुलिस की भी नोंकझोंक हुई। पशु चिकित्साधिकारी रोहित कुमार, रामपाल सिंह, रविद्र कुमार टीम के साथ पहुंचे और गोवंश को देख उसे मृत घोषित कर दिया।

उसके बाद ही गोवंश दफनाया गया। लोगों का आरोप था कि जब उन्होंने गोवंश को दफनाने से रोका था उस समय तक गोवंश जीवित था। हंगामा करने वालों में अरुण राठी, शिवकुमार, मनोज, राहुल, अंकुर, रमन, योगेश, देशपाल, सत्यपाल, विक्की, नितिन, विष्णु, अमित, सुरेशपाल आदि मौजूद रहे। ईओ ने बताया कि गोवंश बीमार था, इसलिए उसकी मौत हुई है। लोग गोवंश को जीवित बताकर उसे दफनाने से रोक रहे थे, जिसके लिए पशु चिकित्सक बुलाने पड़े।

chat bot
आपका साथी