46 न्याय पंचायतों पर लगेगी किसान पाठशाला

कृषि विभाग रबी सीजन में एक व दो नवंबर को न्याय पंचायत स्तर पर किसान पाठशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें किसानों को खेती संबंधी जानकारी दी जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 09:29 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 09:29 PM (IST)
46 न्याय पंचायतों पर लगेगी किसान पाठशाला
46 न्याय पंचायतों पर लगेगी किसान पाठशाला

बागपत, जेएनएन। कृषि विभाग रबी सीजन में एक व दो नवंबर को न्याय पंचायत स्तर पर किसान पाठशालाओं का आयोजन कराकर किसानों को खेती संबंधी जानकारी देगा। एडीओ कृषि महेश कुमार खोखर ने बताया कि किसान पाठशालाओं का आयोजन दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगा। इसके लिए 50 प्रशिक्षक तैयार किए गए हैं।

किसान पाठशालाओं में किसानों को कम जमीन पर कम लागत में, कम समय में ज्यादा फसल उत्पादन पाने के गुर बताए जाएंगे। किसान पाठशाला का दूसरा चरण 11 और 12 नवंबर को चलेगा। किसान पाठशालाओं का आयोजन सार्वजनिक स्थानों पर होगा ताकि सभी किसान भाग ले सकें। मकसद है किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी कराना।

शाहजहांपुर में आधी सड़क पर सामान फैलाकर की जा रही वेल्डिग

संवाद सूत्र, दाहा : शाहजहांपुर गांव में दाहा-बरनावा मार्ग पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण से दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। इस संबंध में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

शाहजहांपुर गांव में मार्ग के किनारे स्थित दुकानों का अधिकांश सामान सड़क पर ही रखा जा रहा है। लोहे एवं वेल्डिग आदि कार्य आधी सड़क को घेरकर किया जाता है। इससे मार्ग से गुजरने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहा है। क्षेत्रवासियों राजेंद्र, हरवीर, राजवीर, सोनू आदि ने बताया कि मार्ग पर दुकानों का सामान फैला होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। इसकी कई बार थाना पुलिस से शिकायत भी की जा चुकी है। लेकिन पुलिस द्वारा सख्ती न बरते जाने के कारण सड़क पर धड़ल्ले से अतिक्रमण किया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द अतिक्रमण नहीं हटवाया गया तो कलक्ट्रेट पर जाकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी