तीन वर्षों में 4356 लोगों को मिला आयुष्मान का आशीर्वाद

भारत सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना मील का पत्थर साबित हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:36 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:36 PM (IST)
तीन वर्षों में 4356 लोगों को मिला आयुष्मान का आशीर्वाद
तीन वर्षों में 4356 लोगों को मिला आयुष्मान का आशीर्वाद

बागपत, जेएनएन। भारत सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना मील का पत्थर साबित हुई है। योजना से लाभार्थियों को नया जीवनदान मिला है। स्वास्थ्य विभाग योजना की वर्षगांठ बना रहा है। इस उपलब्धि को जिले की जनता के सामने रखा जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2018 को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की थी। योजना से पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा किया गया था। जिला स्तर पर शासन से 44249 परिवारों का चयन किया गया था। इनका चयन 2011 की आर्थिक जनगणना के अनुसार किया गया था। योजना के पात्र हुए तो लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में बड़े डाक्टरों से गंभीर बीमारियों का इलाज करा सकें। लाभार्थी के लिए यह योजना वरदान साबित हुई। बागपत जनपद के अलावा देश में कहीं भी बीमारी का इलाज करा सकते हैं। अब तो योजना में उन लोगों को भी शामिल कर दिया गया है जो श्रम प्रवर्तन कार्यालय से पंजीकृत श्रमिक है। ऐसे 74 सौ के करीब लाभार्थी हैं। इलाज में 4.27 करोड़ हुआ खर्च

आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक डा. कपिल सरोहा ने बताया कि जिले में 44249 लाभार्थी परिवार हैं। इनमें से 4356 अलग-अलग बीमारियों का इलाज प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में कराया है। इन पर 4.27 करोड़ कलेम मांगा गया है, जिसमें से 3.32 करोड़ का भुगतान हो चुका हैं। वहीं 89612 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। कलक्ट्रेट में सभागार में मनाया जाएगा आयुष्मान भारत दिवस

सीएमओ डा. दिनेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर कलक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान भारत दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद, विधायक रहेंगे। डीएम राजकमल यादव की उपस्थिति में कार्यक्रम होगा।

chat bot
आपका साथी