विशेष टीकाकरण कैंप में 31942 लोगों को हुआ टीकाकरण

जिले में शासन के निर्देश पर सोमवार को विशेष टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:04 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:04 PM (IST)
विशेष टीकाकरण कैंप में 31942 लोगों को हुआ टीकाकरण
विशेष टीकाकरण कैंप में 31942 लोगों को हुआ टीकाकरण

बागपत, जेएनएन। जिले में शासन के निर्देश पर सोमवार को विशेष टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। विशेष कैंप में बंपर टीकाकरण हुआ। 37 हजार लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके चलते 31942 लोगों को टीका लगाया गया।

सीएमओ डा. दिनेश कुमार ने बताया कि विशेष कैंप में 86.33 प्रतिशत टीकाकरण किया गया। जिले में स्वास्थ्य केंद्रों पर 151 सत्र संचालित किए गए। से सत्र छह सीएचसी के अधीन स्वास्थ्य केंद्रों लगाए गए। 37000 लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष 31942 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि बागपत सीएचसी को 7500 लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा था, जिसके चलते 5839 को टीकाकरण किया। इसी तरह बड़ौत में 7500 के सापेक्ष 8116, बिनौली में 6000 के सापेक्ष 4800, छपरौली में 5000 के सापेक्ष 3550, खेकड़ा में 5000 के सापेक्ष 4990 और पिलाना सीएचसी 6000 लक्ष्य के सापेक्ष 5147 लोगों को टीकाकरण किया गया। इस विशेष कैंप में ब्लाकों के लिए नामित किए गए नोडल अधिकारियों ने टीकाकरण का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। सभी जगह टीकाकरण अच्छा हुआ है। दो पक्ष में मारपीट

गढ़ी कलंजरी में नाली की सफाई को लेकर जगबीर पुत्र जगदीश व प्रेमसिंह पुत्र इंद्रपाल पक्ष के बीच मारपीट हुई। प्रेमसिंह का कहना है कि जगबीर के बच्चों ने नाली से कूड़ा निकालकर उनके घर के सामने डाल दिया। विरोध करने पर आरोपि गाली गलौज करने लगे। कुछ देर बाद आरोपित पक्ष के कई लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। इसमें कृष्णा व प्रवीण को चोट लगी। पीड़ित पक्ष ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

chat bot
आपका साथी