ट्रांसफार्मर में फाल्ट से 14 घंटे आपूर्ति रही गुल

अहिरान मोहल्ला में भूमिया चौराहे के पास विद्युत ट्रांसफार्मर में गुरुवार रात को फाल्ट होने से आग लग गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 09:13 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 09:13 PM (IST)
ट्रांसफार्मर में फाल्ट से 14 घंटे आपूर्ति रही गुल
ट्रांसफार्मर में फाल्ट से 14 घंटे आपूर्ति रही गुल

बागपत, जेएनएन। अहिरान मोहल्ला में भूमिया चौराहे के पास विद्युत ट्रांसफार्मर में गुरुवार रात करीब 10 बजे फाल्ट होने से आग की लपटें उठने लगी। आग लगने से कुछ देर पहले ही बारिश रूकी थी। आपूर्ति कटवाकर मोहल्ले के लोगों ने आग को बुझाया, लेकिन सूचना के बाद भी कोई कर्मचारी फाल्ट को ठीक करने के लिए नहीं पहुंचा। कारणवश रात भर आपूर्ति बाधित रही।

शुक्रवार सुबह नौ बजे के बाद विद्युत कर्मचारियों ने फाल्ट को ठीक करने की सुध ली। करीब 12 बजे फाल्ट के ठीक होने के बाद ही आपूर्ति चालू हो सकी। आपूर्ति प्रभावित रहने से जहां लोगों के रोजमर्रा के कामकाज ठप रहे तो अन्य दिक्कतें भी मोहल्ले के लोगों को झेलनी पड़ी। आपूर्ति चालू होने के बाद ही लोग अपने दैनिक कार्यों को पूरा कर सके। एसडीओ संजय कुमार का कहना है कि बारिश के कारण रात में फाल्ट ठीक नहीं हो सका था। दिन में फाल्ट ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति चालू करा दी गई। आपत्तिजन पोस्ट डालने पर बिफरे हिदू संगठन

रटौल के संप्रदाय विशेष के युवक ने हिदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर अपलोड की। हिदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रटौल चौकी पर आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया।

रटौल के एक युवक ने इंटरनेट मीडिया पर हिदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की। गुरुवार रात में अपलोड की गई पोस्ट शुक्रवार दिन निकलते ही जंगल में आग की तरह फैल गई। पोस्ट देखकर हिदू संगठन कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप गया। जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल के साथ दर्जनों कार्यकर्ता रटौल चौकी पर पहुंचे। आरोपित के खिलाफ हंगामा कर तहरीर दी। पुलिस से आरोपित पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर खेकड़ा कोतवाली इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। ऋषिपाल, अभिजीत, मनोज, दीपक कुमार, वीरेंद्र, मिटू व राजेश आदि मौजूद थे। कई स्थानों पर दबिश के बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपित पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी