खादर में फसल उजाड़ने पर महिला समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज

यमुना खादर में फसल उजाड़ने के मामले में एक महिला समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं कुछ किसान सोनीपत के उपायुक्त से मिले। उनसे अपनी सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:23 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:23 PM (IST)
खादर में फसल उजाड़ने पर महिला समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज
खादर में फसल उजाड़ने पर महिला समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज

बागपत, जेएनएन : यमुना खादर में फसल उजाड़ने के मामले में एक महिला समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पीड़ित किसानों ने सोनीपत उपायुक्त से अपनी सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।

सोनीपत के ग्राम खुर्रमपुर और बागपत के नंगला-बहलोलपुर के किसानों की खादर की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। केस चंडीगढ़ हाईकोर्ट में विचाराधीन है। नंगला बहलोलपुर के कई किसानों की गत 18 जुलाई को करीब 25 एकड़ भूमि पर खड़ी ज्वार व बाजरा की फसल को ट्रैक्टरों से उजाड़ दिया गया था। पीड़ित किसानों का आरोप है कि उनके गांव और खुर्रमपुर के लोगों ने फसल को उजाड़ा है। उन्होंने सोनीपत एसपी से शिकायत की थी। पीड़ित किसान सुनील का कहना है कि इस मामले में उनके गांव के 12 आरोपितों के खिलाफ सोनीपत के कुंडली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें महिला कल्पना शर्मा, अंकुर, बाबू, इंद्रजीत, नत्थू, सतीश, जोगिद्र, हरचंद, विनोद, किरण, इंतर, सतप्रकाश शामिल है। पुलिस ने केस की विवेचना शुरू कर दी है।

---

सोनीपत उपयुक्त ने दिया

कार्रवाई का भरोसा

पीड़ित किसान सुनील यादव, मनवीर यादव आदि किसानों का कहना है कि मंगलवार को सोनीपत पहुंचकर उपायुक्त और पुलिस अफसरों को पूरे मामले से अवगत कराया गया। उन्होंने अफसरों ने अपनी सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अफसरों ने आश्वासन दिया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रालोद की संकल्प समिति में बागपत के नेता भी शामिल

जागरण संवाददाता, बागपत: राष्ट्रीय लोकदल ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषणा पत्र तैयार करने को लोक संकल्प समिति गठित की है। इस लोक संकल्प समिति के अध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग के पूर्व अध्यक्ष डा. यशवीर सिंह तथा छपरौली से पूर्व विधायक डा. अजय कुमार सह अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना को सदस्य बनाया गया है। इस समिति में 18 सदस्य पदों पर रालोद के वरिष्ठ नेताओं की नियुक्ति की गई है।

chat bot
आपका साथी