वैक्सीन की अपूर्ति होते ही 10145 लोगों को किया गया टीकाकरण

स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन मिलते ही शनिवार को टीकाकरण के लिए लोगों की संख्या बढ़ा दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:23 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:23 PM (IST)
वैक्सीन की अपूर्ति होते ही 10145 लोगों को किया गया टीकाकरण
वैक्सीन की अपूर्ति होते ही 10145 लोगों को किया गया टीकाकरण

बागपत, जेएनएन। स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन मिलते ही शनिवार को टीकाकरण के लिए लोगों की संख्या बढ़ा दी गई है। सभी केंद्रों पर भीड़ उमड़ रही है। लोग स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारियों से नोकझोंक भी कर रहे है। डाक्टर भी परेशान है और लोग भी। इस परेशानी के बीच 10145 लोगों को टीकाकरण किया गया है।

सीएमओ डा. दिनेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर 46 सत्रों में टीकाकरण किया गया है। वैक्सीन शासन से मिल गई थी, जिसके बाद सत्र बढ़ाकर लोगों को लाभ पहुंचाया गया है। सीएचसी वार लक्ष्य बांट दिया गया था, जिसके अनुसार ही टीकाकरण किया गया है। बागपत सीएचसी को जहां 2000 का लक्ष्य दिया गया था, जिसके अनुसार 2650 को टीकाकरण किया गया है। बड़ौत में को 2000 का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 2580, बिनौली में 1600 के सापेक्ष 1710, छपरौली में 1400 के सापेक्ष 1320, खेकड़ा में 1000 के सापेक्ष 850, पिलाना सीएचसी में 1000 के सापेक्ष 1040 को टीकाकरण किया गया है। जिले में कोरोना के रह गए एक्टिव केस छह

कोरोना के केस मिल रहे हैं, लेकिन संक्रमित केस भी कम होते जा रहे हैं। शनिवार को कोई भी संक्रमित नहीं हुआ है, जबकि एक मरीज ठीक हो गया है। मरीज के ठीक होने से एक्टिव केस अब छह रह गए हैं। सीएमओ डा. दिनेश कुमार ने बताया कि कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। एक्टिव केस कम होने से राहत है। लोगों को सावधानियां बरतते हुए जिले को कोरोना मुक्त करना है। तीसरी लहर से भी जिले को बचाना है सभी की जिम्मेदारी है। कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करते खुद की सुरक्षा करनी है। एक्टिव केस को जिले में नहीं बढ़ने देना है।

chat bot
आपका साथी