भैंस चोरी का विरोध करने पर युवक को मारा पत्थर

सिविल लाइंस और कुंवरगांव थाना क्षेत्र में मवेशी चोर सक्रिय हो चुके हैं। कुंवरगांव के गांव पड़ौलिया में चोरों ने पशुशाला में बंधी भैंस चोरी की। वहीं सिविल लाइंस के आमगांव में भैंस चोरी का विरोध करने पर चोरों ने पथराव कर एक युवक को घायल किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 12:13 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 12:13 AM (IST)
भैंस चोरी का विरोध करने पर युवक को मारा पत्थर
भैंस चोरी का विरोध करने पर युवक को मारा पत्थर

जेएनएन, सिलहरी (बदायूं): सिविल लाइंस और कुंवरगांव थाना क्षेत्र में मवेशी चोर सक्रिय हो चुके हैं। कुंवरगांव के गांव पड़ौलिया में चोरों ने पशुशाला में बंधी भैंस चोरी की। वहीं, सिविल लाइंस के आमगांव में भैंस चोरी का विरोध करने पर चोरों ने पथराव कर एक युवक को घायल किया।

गांव पड़ौलिया के जोगेंद्र सिंह गुरुवार रात अपनी पशुशाला में सो रहे थे। रात में चोर उनकी भैंस खोलकर ले गए। जागने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। मामले की सूचना उसने पुलिस को दी है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र आमगांव निवासी सुरेश की पशुशाला में छह चोर भैंस चोरी करने घुसे। एक भैंस को वह खोलकर ले जा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी टीटू और उसके स्वजन जाग गए। उन्होंने विरोध किया तो चोरों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे टीटू घायल हो गया। एसएचओ सिविल लाइंस सुधाकर पांडेय ने बताया कि थाने पर ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई है।

chat bot
आपका साथी