यदु शुगर मिल में हुआ वायलर पूजन

यदु शुगर मिल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वायलर पूजन हुआ। इस मौके पर क्षेत्र के किसान भी मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:11 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:11 AM (IST)
यदु शुगर मिल में हुआ वायलर पूजन
यदु शुगर मिल में हुआ वायलर पूजन

बिसौली : यदु शुगर मिल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वायलर पूजन हुआ। इस मौके पर क्षेत्र के किसान और मिल के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मिल के संचालक सूरज यादव ने कहा कि किसानों का हित ही मिल का पहला लक्ष्य है। नगर के समीप स्थित यदु शुगर मिल में वायलर का पूजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मिल के अधिकारियों ने यज्ञ में आहुतियां दीं। किसानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अब शीघ्र ही मिल में गन्ना की पेराई शुरू हो जाएगी। सूरज यादव ने कहा कि इस मिल की स्थापना का उद्देश्य धन कमाना नहीं, वरन किसानों का भला करना है। अधिशासी अध्यक्ष एचएस गंगवार ने भी मिल और किसानों को एक दूसरे का पूरक बताया। इस मौके पर ठाकुरद्वारा के पूर्व विधायक विजय यादव, एचएस गंगवार, डीपी ¨सह, आईजी राव, विजय कनौजिया, सुनील रस्तोगी, आरएन तोमर, देवेश त्यागी एवं मिल के अन्य कर्मचारी और क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी