बाढ़ से जिनकी सुरक्षा वही बन रहे रोड़ा

जागरण संवाददाता बदायूं कोरोना के बीच गंगा और रामगंगा में बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है। तटवर्ती गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए प्रशासन युद्ध स्तर पर लगा हुआ है जबकि कुछ ग्रामीण इसमें रोड़ा बन रहे हैं। दातागंज में बेलाडांडी पुल के पास रामगंगा कटान कर रही थी। बाढ़ खंड के अधिकारी जेसीबी लगाकर नदी की धार दूसरी तरफ मोड़ने के प्रयास में लगे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 12:11 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 12:11 AM (IST)
बाढ़ से जिनकी सुरक्षा वही बन रहे रोड़ा
बाढ़ से जिनकी सुरक्षा वही बन रहे रोड़ा

जागरण संवाददाता, बदायूं : कोरोना के बीच गंगा और रामगंगा में बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है। तटवर्ती गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए प्रशासन युद्ध स्तर पर लगा हुआ है, जबकि कुछ ग्रामीण इसमें रोड़ा बन रहे हैं। दातागंज में बेलाडांडी पुल के पास रामगंगा कटान कर रही थी। बाढ़ खंड के अधिकारी जेसीबी लगाकर नदी की धार दूसरी तरफ मोड़ने के प्रयास में लगे थे। पड़ोस के मानपुर गांव के लोगों ने आकर काम बंद कराकर मारपीट की। हालांकि उनके खिलाफ कार्रवाई कर काम फिर शुरू करा दिया गया है।

सहसवान और उसहैत क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच दातागंज के बेलाडांडी के पास बचाव कर रही बाढ़ खंड की टीम पर हुए हमला हुआ। प्रशासन ने सख्ती दिखा तीन लोगों को 14 दिन के लिए जेल भेजा। उप जिलाधिकारी दातागंज कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि कल ग्रामीणों ने बाढ़ खंड की टीम के साथ मारपीट की थी। उन पर कार्रवाई कर दी गई है। दोबारा काम भी शुरू करा दिया गया है। बाढ़ बचाव कार्य में कोई अड़चन नहीं आने दी जाएगी।

वर्जन ::

बाढ़ के हालात को देखते हुए बचाव कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। दातागंज में कुछ ग्रामीणों ने अवरोध उत्पन्न किया था। उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। इसमें किसी का अवरोध सहन नहीं किया जाएगा।

- नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व

chat bot
आपका साथी