बदायूं में बरसात से थमी गेहूं खरीद की रफ्तार

जिले में शुरू हुई मानसून की बारिश ने गेहूं की खरीद की रफ्तार रोक दी है। आसमान में छाये बादलों को देखते हुए कुछ ही किसान क्रय केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। जबकि खरीद के लिए तीन दिन शेष है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 12:32 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 12:32 AM (IST)
बदायूं में बरसात से थमी गेहूं खरीद की रफ्तार
बदायूं में बरसात से थमी गेहूं खरीद की रफ्तार

बदायूं, जेएनएन : जिले में शुरू हुई मानसून की बारिश ने गेहूं की खरीद की रफ्तार रोक दी है। आसमान में छाये बादलों को देखते हुए कुछ ही किसान क्रय केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। जबकि, खरीद के लिए तीन दिन शेष है। शहर की मंडी समिति में गत दिनों की अपेक्षा शनिवार को कम किसान पहुंचे।

जिले में गेहूं खरीद के लिए 121 क्रय केंद्र खोले गए। 15 जून के बाद शासन ने गेहूं खरीद की तिथि 22 जून कर दी। मानसून आने के चलते बारिश से गेहूं को बचाव के लिए इंतजाम कम थे। इसलिए जिला प्रशासन ने टीनशेड वाले ही केंद्रों पर गेहूं खरीद के दिशा निर्देश दिए। हालांकि अधिकांश केंद्रों पर टीनशेड में ही गेहूं खरीद की जा रही है। पिछले तीन चार दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बदल छाये रहते है। सुबह से शाम तक रूक-रूककर बारिश हो भी रही है। इससे आखिरी दिनों में गेहूं खरीद प्रभावित हो रही है। शहर के मंडी समिति में खुले गए केंद्र मुख्यालय से सटे गांव का गेहूं आता है। यहां बरसात के बचाव के पर्याप्त इंतजाम है। मगर बूंदाबांदी की डर से किसान कम ही आ रहे है। शनिवार को चारों ही केंद्रों पर प्रति केंद्र 350 क्विटल लक्ष्य के हिसाब से खरीद हुई। लेकिन, किसानों की भीड़ नहीं दिखी। मंडी समिति क्रय केंद्र के प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि केंद्र पर टिनशेड लगी हुई है। इससे गेहूं के तौल में बरसात से बचाव हो रहा है। हालांकि बरसात होने के चलते अंतिम दिनों में क्रय केंद्र तक कम ही किसान गेहूं तौल कराने पहुंच रहे हैं।

chat bot
आपका साथी