जलभराव, कर्मशाला और खेल मैदान बनेंगे चुनावी मुद्दा

नगर से मात्र दो किमी दूर स्थित गांव सर्वा में तीन मुद्दे आम लोगों की जुबान पर हैं। गांव की कुछ गलियों में जलभराव कर्मशाला और नौनिहालों के लिए खेल का मैदान की जरूरत महसूस की जा रही है। भले ही आलू खोदाई चलने से गांवों में चुनाव अभी जोर नहीं पकड़ पाया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 01:03 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 01:03 AM (IST)
जलभराव, कर्मशाला और खेल मैदान बनेंगे चुनावी मुद्दा
जलभराव, कर्मशाला और खेल मैदान बनेंगे चुनावी मुद्दा

जेएनएन, बिसौली : नगर से मात्र दो किमी दूर स्थित गांव सर्वा में तीन मुद्दे आम लोगों की जुबान पर हैं। गांव की कुछ गलियों में जलभराव, कर्मशाला और नौनिहालों के लिए खेल का मैदान की जरूरत महसूस की जा रही है। भले ही आलू खोदाई चलने से गांवों में चुनाव अभी जोर नहीं पकड़ पाया है। लेकिन, गांव के मतदाताओं की जुबान पर कुछ समस्याएं हैं, जिनका निदान चाहते हैं। चाहे चौपाल हो या फिर खेत पर काम कर रहे किसान, हर किसी को एहसास हो गया है कि अब चुनाव आ गया है।

गांव सर्वा में वैसे तो अधिकांश गलियां सीसी हैं। लेकिन, फिर भी दो चार गलियों में अभी भी जलभराव की समस्या है। गांव से अजनावर जाने वाले संपर्क मार्ग पर जलभराव की समस्या गंभीर है। हालात यह हैं कि इस मार्ग से चार पहिया वाहन से भी निकलना दूभर है। यही हाल गांव के बीच में दो चार गलियों का है। इन गलियों में गांव वालों ने ईंटे बिछाकर रास्ता बनाया है। अगर दो-चार सड़कें बन जाएं तो जलभराव की समस्या हल हो जाएगी। गांव में अंत्येष्टि संस्कार के लिए कर्मशाला नहीं है। बरसात में गांव वालों को अंतिम संस्कार के लिए पांच किमी दूर चलकर निजरा के समीप की शवदाह गृह में जाना पड़ता है। गांव वालों का कहना है कि भावी प्रधान को कर्मशाला बनवाने की ओर ध्यान देना होगा। इधर गांव में युवक मंगल दल द्वारा बच्चों के लिए खेल के लिए एक मैदान बना। पांच साल पहले बेसिक शिक्षा विभाग ने इस जमीन को अधिकृत करके, इस पर जूनियर हाईस्कूल बनवा दिया। अब गांव के बच्चे खेतों में या फिर गांव की गलियों तक ही सिमट कर रह गए हैं। गांव वालों का कहना है कि ग्राम सभा की जगह में खेल का मैदान बन जाए तो गांव के बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकेगा।

ग्रामीणों की बात :: फोटो 4 बीडीएन 15

गांव में दो गलियों में पानी भरा है। रात के अंधेरे में चोट लगने का डर रहता है। मच्छरों का प्रकोप है। सफाई होने पर यह समस्या खत्म हो जाएगी।

- अवधेश यादव

फोटो 4 बीडीएन 16

गांव में कर्मशाला निर्माण की मांग लंबे समय से रही है। अंत्येष्टि स्थल बन जाएगा तो गांव की बड़ी समस्या दूर हो सकती है।

- गौरी शर्मा

फोटो 4 बीडीएन 17

गांव में कर्मशाला नहीं होने से बरसात में पांच किमी की दूरी तय करके अंतिम संस्कार करना पड़ता है। ग्राम सभा की भूमि पर कर्मशाला बनने राहत मिलेगी।

- दिनेश शर्मा एडवोकेट फोटो 4 बीडीएन 18

गांव में खेल के मैदान पर स्कूल बन गया। ग्राम सभा की जमीन पर अगर खेल का मैदान बन जाए तो नौनिहालों का शारीरिक विकास हो जाएगा।

- मनोज शर्मा फोटो 4 बीडीएन 19

पंचायत चुनाव आ गया है। भरपूर बजट भी मिल रहा है। जनप्रतिनिधियों को इसका लाभ उठाकर गांव का विकास कराना चाहिए।

- रामप्रकाश पाल फोटो 4 बीडीएन 20

गांव की कुछ गलियों में पानी भरा है। इससे निकलना दूभर है। अजनावर संपर्क मार्ग बन जाए तो जलभराव की समस्या से निजात मिल सकती है।

- सतेंद्र कुमार

chat bot
आपका साथी