ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन नबंर पर की प्रधान की शिकायत

जेएनएन सिलहरी (बदायूं) तहसील सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुरगांव का मजरा अहिरामई में आज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Jun 2020 12:08 AM (IST) Updated:Tue, 09 Jun 2020 06:03 AM (IST)
ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन नबंर पर की प्रधान की शिकायत
ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन नबंर पर की प्रधान की शिकायत

जेएनएन, सिलहरी (बदायूं) : तहसील सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुरगांव का मजरा अहिरामई में आज भी दर्जनों शौचालय अधूरे पड़े हैं। गांव के वीरपाल, प्रमोद, हरपाल, लोकेश, हरिशंकर, विनोद, लोंगश्री, गंगा देवी, अमर सिंह आदि ने सीएम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि प्रधान ने शौचालय के लिए खाते में आई रकम को अपने एक ठेकेदार को दिलवा दिया। कह दिया कि हम शौचालय बनवाएंगे। लाभार्थियों के खातों से जन सुविधा केंद्र संचालक को गांव मशीन मंगवाकर उसमें अंगूठा लगवाकर रुपये निकलवा लिए। आज तक शौचालय अधूरे पड़े हैं। गांव के सभी लोग खुले में शौच में जाने मजदूर हैं। ग्रामीण ब्लॉक मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक महीनों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनके शौचालय आज तक पूरे नहीं बने हैं। ग्राम प्रधान सूरज पाल सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के कारण शौचालय पूर्ण नहीं बन सके हैं। जल्द ही शौचालय पूर्ण करा दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी