महिलाओं में दिखा उत्साह, खूब पड़े वोट

वोट डालने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह दिखा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 07:49 AM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 07:49 AM (IST)
महिलाओं में दिखा उत्साह, खूब पड़े वोट
महिलाओं में दिखा उत्साह, खूब पड़े वोट

बदायूं : लोकतंत्र के महापर्व पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। मतदान को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। बूथों पर सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें लग गईं जबकि पुरूषों की उपस्थिति उनकी अपेक्षा कम रही। ज्यादातर महिलाओं ने सुबह जल्दी उठकर घर का काम निपटाया और मतदान किया तो किसी ने मतदान करने के बाद घर जाकर काम किया। प्रतिफल यह था कि महिलाओं के झमाझम वोट पड़े। प्रशासन के पहले मतदान फिर जलपान के नारे को सार्थक रूप दिया। महिलाओं से बात : फोटो 23 बीडीएन 111

लोकसभा चुनाव में मतदान करने की बहुत उत्सुकता थी। जो पूरी हुई। दोपहर के समय सुकून से जाकर लोकतंत्र के निर्माण के लिए अपना योगदान दिया।

- श्वेता फोटो 23 बीडीएन 112

घर से निकलने पर लग रहा था कि हर बार की तरह लंबी कतार में लगना पड़ेगा। लेकिन बूथ पर पहुंचे तो व्यवस्थाएं दुरूस्त देखकर अच्छा लगा।

- आरती फोटो 23 बीडीएन 113

लोकसभा चुनाव में मतदान करने के बाद सुखद अनुभति हो रही है कि हमने देश को बेहतर बनाने के लिए अपने इच्छुक प्रत्याशी को मतदान किया।

- अंजुल फोटो 23 बीडीएन 114

घर से निकलते समय अजीब सा लगा लेकिन बूथ पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी तो सुखद अनुभूति हुई। मतदान करने के बाद बहुत अच्छा लगा।

- नेहा फोटो 23 बीडीएन 115

वर्षों से विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव में मतदान कर चुके हैं। पहली बार किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं किया। सुखद रहा।

- शशिबाला फोटो 23 बीडीएन 116

दिव्यांगों के लिए ई-रिक्शा से लेकर ट्राइसाइकिल की व्यवस्था से प्रशासन ने आमजनता को मन भाया है। दोपहर में भीड़ न होने की वजह से आसानी से वोट दिया।

- काजल फोटो 23 बीडीएन 117

चुनाव आयोग की सख्ती की वजह से पुलिसबल पूरी तरह से चौकन्ना था। शांतिपूर्वक मतदान के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी प्रशंसा के पात्र हैं।

- ममता माहेश्वरी फोटो 23 बीडीएन 118

पहली बार महिलाओं को सुरक्षा का जरा भी डर नहीं दिखा। निर्भीक होकर बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। वोट करने वाली महिलाओं को बधाई।

- मीरा फोटो 23 बीडीएन 119

लोकतंत्र के इस महापर्व पर मतदान करने वालों को बधाई। जिन्होंने देश को उन्नति के शिखर पर पहुंचाने के लिए अपने चहेते उम्मीदवार को वोट किया।

- मनोरमा फोटो 23 बीडीएन 120

दोपहर के समय कम भीड़ देखकर लग रहा था कि मतदान प्रतिशत कम होगा। लेकिन इस बार महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया है।

- सुषमा मिश्रा

chat bot
आपका साथी