साठ लाख की लागत से बनेंगे दो अंत्येष्टि स्थल

चेयरमैन के प्रयास से अब कस्बे में दो अंत्येष्टि स्थल बनेंगे। शासन ने नगर पंचायत के प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Mar 2019 12:23 AM (IST) Updated:Sun, 03 Mar 2019 12:23 AM (IST)
साठ लाख की लागत से बनेंगे दो अंत्येष्टि स्थल
साठ लाख की लागत से बनेंगे दो अंत्येष्टि स्थल

उसावां : चेयरमैन के प्रयास से अब कस्बे में दो अंत्येष्टि स्थल बनेंगे। शासन ने नगर पंचायत के प्रस्ताव को स्वीकार कर 60 लाख की धनराशि भी अवमुक्त कर दी है।

कस्बा को नगर पंचायत का दर्जा मिले साढ़े तीन दशक से अधिक हो गया, लेकिन यहां नगर पंचायत का अपना कोई अंत्येष्टि स्थल नहीं है। यहां के शवों की अंत्येष्टि उसावां देहात ग्राम पंचायत तहत काली माता मंदिर के पास श्मशान स्थल में होती आ रही है। यहां के लोग अंत्येष्टि स्थल बनने की मांग भी दशकों से करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी इस मांग को अमलीजामा नहीं मिल सका। चेयरमैन बनने के बाद धीरेंद्र गुप्ता ने इसे अपनी प्रमुखता में शामिल किया और दो अंत्येष्टि स्थलों का प्रस्ताव शासन को भेजा। चेयरपर्सन के प्रयास से कस्बा में दो अंत्येष्टि स्थल बनाने का रास्ता साफ हो गया और शासन ने 60 लाख रुपये की राशि भी अवमुक्त कर दी है।

chat bot
आपका साथी