गेहूं निकालते समय थ्रेशर की पुली फटी, दो सगे भाइयों की मौत

थाना क्षेत्र के अहमदनगर असौली गांव में शुक्रवार देर रात खेत पर गेहूं की मढ़ाई करते समय थ्रेसर की पुली फट गई। उसकी चपेट में आए दो किसान भाइयों की मौत हो गई। थाना पुलिस गांव पहुंच गई घटना की जानकारी लेते हुए शवों को कब्जे में लेना चाहा लेकिन स्वजन ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। शनिवार को स्वजन ने अंतिम संस्कार कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 01:38 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 01:38 AM (IST)
गेहूं निकालते समय थ्रेशर की पुली फटी, दो सगे भाइयों की मौत
गेहूं निकालते समय थ्रेशर की पुली फटी, दो सगे भाइयों की मौत

जेएनएन, बदायूं : थाना क्षेत्र के अहमदनगर असौली गांव में शुक्रवार देर रात खेत पर गेहूं की मढ़ाई करते समय थ्रेसर की पुली फट गई। उसकी चपेट में आए दो किसान भाइयों की मौत हो गई। थाना पुलिस गांव पहुंच गई, घटना की जानकारी लेते हुए शवों को कब्जे में लेना चाहा, लेकिन स्वजन ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। शनिवार को स्वजन ने अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना शुक्रवार की देर रात हुई। अहमदनगर असौली निवासी सगे भाई राम अवतार और रामचंद्र के खेत पर थ्रेसर से गेहूं निकल रहे थे। गेहूं की दउनी करते समय थ्रेसर मशीन की अचानक पुली फट गई। टूटी हुई लोहे ही पुली गेहूं के गटठे उठा रहे राम अवतार और रामचंद्र के सिर से जा टकराई। जिससे दोनों का सिर फट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तेज धमाके के साथ फटी पुली की आवाज सुनकर आस पास के खेत पर काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए। किसानों ने घटना की जानकारी मृतक भाइयों के स्वजन को दी। स्वजन रोते बिलखते खेत पर पहुंच गए। पुलिस टीम गांव पहुंची। यहां उन्होंने स्वजन से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। स्वजन ने पुलिस से मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। जिससे पुलिस वापस थाने लौट गई। परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। मृतक राम अवतार के बेटे भूरे और बंटी ने बताया कि पिता और चाचा का अंतिम संस्कार कर दिया है। सबसे छोटा भाई राम चरन पंजाब में मेहनत मजदूरी करता है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। इस संबंध में बिल्सी थाने के इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि मृतकों के स्वजन की ओर से कोई भी कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी