भूड़ बिसौली क्षेत्र में नई परंपरा डालने की कोशिश, कुछ हिरासत में

फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव भूड़ बिसौली में कुछ लोगों ने गुरुवार रात नए रास्ते से ताजिए निकालने की कोशिश की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 11:31 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 11:31 PM (IST)
भूड़ बिसौली क्षेत्र में नई परंपरा डालने की कोशिश, कुछ हिरासत में
भूड़ बिसौली क्षेत्र में नई परंपरा डालने की कोशिश, कुछ हिरासत में

संसू, आसफपुर : थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव भूड़ बिसौली में कुछ लोगों ने गुरुवार की रात ताजिया गांव के बीच से निकालने का प्रयास किया। इस पर कुछ लोगों ने विरोध किया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। इस पर कुछ बच्चे ताजिये छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

मामला गुरुवार रात का है। कुछ बच्चे दूसरे रास्ते से ताजिये निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसका दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध करते हुए इसे नई परंपरा बताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ बच्चे ताजिया छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इधर, एसओ फैजगंज इंद्रेश कुमार ने बताया कि ताजिया घुमाने वाले बच्चे थे, वो पुलिस देख भाग खड़े हुए। कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ जारी है।

chat bot
आपका साथी