सड़क दुर्घटना के मृतकों की याद में हुई मैराथन दौड़

पुलिस विभाग ने मैराथन दौड़ का आयोजन कर सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:37 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:37 PM (IST)
सड़क दुर्घटना के मृतकों की याद में हुई मैराथन दौड़
सड़क दुर्घटना के मृतकों की याद में हुई मैराथन दौड़

जागरण संवाददाता, बदायूं : पुलिस विभाग ने मैराथन दौड़ का आयोजन कर सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। डीएम कुमार प्रशासन व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाई। पुलिस परेड ग्राउंड से शुरू हुई मैराथन स्टेडियम पर समाप्त हुई। जहां विजेताओं को सम्मानित किया गया। परिवहन विभाग की ओर से शाम को कैंडल मार्च निकाला। पुलिस लाइन चौराहे पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। दौड़ से पहले एसएसपी ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ की पहल पर प्रदेश में पहली बार 2017 में सड़क दुर्घटनाओं के मृतकों की स्मृति में मैराथन दौड़ आयोजित हुई थी। एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन रामनिवास, सीओ सिटी विनय द्विवेदी, एआरटीओ प्रवर्तन सुहैल अहमद आदि मौजूद रहे। पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ पिच का उद्घाटन

जासं, बदायूं : मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाने से पहले डीएम व एसएसपी ने फीता काटकर पुलिस परेड ग्राउंड में क्रिकेट पिच का उद्घाटन किया। डीएम ने शॉट लगाया और एसएसपी ने कीपरिग की। अधिकारियों ने बताया कि खेलकूद से शरीर के सभी अंगों का व्यायाम हो जाता है। कहा कि पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के साथ-साथ खाली समय में खेलना चाहिए। जिससे शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, मनोवैज्ञानिक विकास हो सके।

chat bot
आपका साथी