बरेली-कासगंज रूट पर दौड़ी ट्रेन, यात्रियों को मिली राहत

बरेली-कासगंज रूट पर कोरोना के कारण बंद ट्रेनों का संचालन चार मार्च से शुरू हुआ। पहली ट्रेन सुबह 10.52 बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। तीन मिनट रुकने के बाद कासगंज के लिए रवाना हो गई। पहले दिन कम ही यात्री ट्रेन पर चढ़े और कम ही यात्री स्टेशन पर उतरे। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ के जवान मुस्तैद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 01:08 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 01:08 AM (IST)
बरेली-कासगंज रूट पर दौड़ी ट्रेन, यात्रियों को मिली राहत
बरेली-कासगंज रूट पर दौड़ी ट्रेन, यात्रियों को मिली राहत

जेएनएन, बदायूं : बरेली-कासगंज रूट पर कोरोना के कारण बंद ट्रेनों का संचालन चार मार्च से शुरू हुआ। पहली ट्रेन सुबह 10.52 बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। तीन मिनट रुकने के बाद कासगंज के लिए रवाना हो गई। पहले दिन कम ही यात्री ट्रेन पर चढ़े और कम ही यात्री स्टेशन पर उतरे। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ के जवान मुस्तैद रहे। यात्रियों का टिकट देखकर टिकट कलेक्टर ने एक बाक्स में रखवाए।

ट्रेन का संचालन एक मार्च से शुरू होना था। लेकिन नोटिफिकेशन न आने से संचालन शुरू नहीं हुआ। दो मार्च को रेलवे ने समय सारिणी जारी की। इसके अनुसार दो ट्रेन बरेली से होते हुए बदायूं रेलवे स्टेशन पहुंची। यात्री ट्रेन में बैठे। ट्रेन चलने पर माता के जयकारे लगाए गए। संसू, उझानी : कासगंज जाने वाली पहली पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पहुंची। स्टेशन मास्टर विपिन कुमार ने बताया कि ट्रेन का संचालन होने से हर कोई खुश है। यात्री अवनीश कुमार ने बताया कि एमएसटी इस ट्रेन में लागू नहीं है और न ही स्टेशन पर एमएसटी बनाई गई। राजकीय ठेकेदार टम्पू लाल ने बताया कि उन्हें ट्रेन का सफर अच्छा लगता है। फोटो 04 बीडीएन 02

ट्रेन बंद होने से व्यापार प्रभावित चल रहा था। अब ट्रेन का संचालन शुरू हुआ है तो निश्चित रूप से व्यापार बढ़ेगा और फायदा होगा।

- हरप्रसाद फोटो 04 बीडीएन 03

कोरोना काल से व्यापारी वर्ग परेशान चल रहा था। भविष्य को लेकर लगातार चिता बनी हुई थी। अब व्यापार में लाभ होगा। आवागमन दुरुस्त हो जाएगा।

- नितिन फोटो 04 बीडीएन 04

आसपास के जिलों में जाने को भी बहुत रुपये खर्च करने पड़ते थे। रोडवेज बस का किराया कई गुना तक ज्यादा था। जिसका अतिरिक्त बोझ पड़ने से दिक्कत थी।

- अमित फोटो 04 बीडीएन 05

ट्रेन बंद होने से कहीं भी जाने के लिए बहुत किराया लग रहा था। अब ट्रेन शुरू हुई है। उम्मीद है कि ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी।

- इल्यास

chat bot
आपका साथी