रोडवेज की टक्कर में हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, पांच घायल

बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 12:21 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 12:21 AM (IST)
रोडवेज की टक्कर में हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, पांच घायल
रोडवेज की टक्कर में हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, पांच घायल

जेएनएन, सिलहरी (बदायूं) : बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे स्थित वनस्थली स्कूल के पास बुधवार दोपहर को हुआ। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ललुआ नगला के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से घर लौट रहे थे। पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को उठाकर सड़क किनारे बैठाया और पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस टीम समेत एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से हादसे में घायल हुए भूपेंद्र, विनय समेत पांच लोगों को जिला अस्पताल भेजा। जहां से मामूली घायल हुए तीन लोगों को परिजन अपने साथ ले गए है। शेष उक्त दो का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी