बदायूं में आज खरीद का अंतिम दिन, क्रय केंद्रों पर उमड़े किसान

जिले में खुले गेहूं खरीद के क्रय केंद्र मंगलवार को बंद हो जाएंगे। इसके चलते सोमवार को शहर एवं कस्बा देहात के क्रय केंद्रों पर तौल को लेकर किसानों में आपाधापी रही है। तौल कराने के लिए क्रय केंद्रों के बाहर सुबह से ही किसानों की कतारें लग गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 01:34 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 01:34 AM (IST)
बदायूं में आज खरीद का अंतिम दिन, क्रय केंद्रों पर उमड़े किसान
बदायूं में आज खरीद का अंतिम दिन, क्रय केंद्रों पर उमड़े किसान

बदायूं, जेएनएन : जिले में खुले गेहूं खरीद के क्रय केंद्र मंगलवार को बंद हो जाएंगे। इसके चलते सोमवार को शहर एवं कस्बा देहात के क्रय केंद्रों पर तौल को लेकर किसानों में आपाधापी रही है। तौल कराने के लिए क्रय केंद्रों के बाहर सुबह से ही किसानों की कतारें लग गई। दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियां गेहूं से लदी खड़ी नजर आई। लक्ष्य के तहत ही प्रत्येक केंद्र पर 350 क्विटल गेहूं की तौल हो सकी। इसको लेकर किसान खासा परेशान नजर आए। इधर, केंद्रों से गेहूं का उठान भी धीमी गति से होता दिखाई दे रहा है। इस वजह से शहर की मंडी समिति के चारों केंद्रों पर सैकड़ों बोरे गेहूं के परिसर में पड़े हुए है।

जिले में एक अप्रैल से 121 गेहूं खरीद क्रय केंद्र संचालित किए गए थे। बीच में पंचायत चुनाव की वजह से क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद कछुआ चाल से रही है। चुनाव के समाप्त होते ही किसान गेहूं को लेकर क्रय केंद्रों पर लेकर दौड़े तो केंद्रों पर तौल की निर्धारित तौल तय कर दी गई। बिना लक्ष्य से शुरू हुई खरीद के तहत पहले 20 और उसके बाद की गई 50 क्विटल की सीमित तौल से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तौल 15 जून तक संचालित रहेगी। रविवार की बंदी के बाद सोमवार को खुले क्रय केंद्रों पर सुबह से किसानों की लाइनें लग गई। शहर की मंडी समिति के सभी केंद्रों पर दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली खड़े नजर आए। टोकन के तहत हो रही तौल के कारण अधिकांश किसान वंचित रह गए। इससे शेष रह गए किसानों से मंगलवार को आने के लिए कहा गया है। हालांकि जिम्मेदारों द्वारा दावा है कि केंद्र बंद होने से पहले प्रत्येक किसान का गेहूं तौल लिया जाएगा। तौल आगे बढ़ाने की संभावना

जिले में तौल की तिथि आगे बढ़ने की संभावना है। किसानों के पास टोकन को देखते हुए सभी की तौल 15 जून तक होना मुश्किल लग रही है। इसे देखते हुए मंगलवार को तय किया जा सकता है, जिन किसानों के पास टोकन है। उनके गेहूं की तौल कर ली जाए। वर्जन

सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि टोकन वाले किसानों के गेहूं की तौल की जाए। 15 जून तक ही तौल की जाएगी। जिला प्रशासन के निर्देश पर तौल की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है।

प्रकाश नारायण, डिप्टी आरएमओ

chat bot
आपका साथी